Get App

आज बाजार में अच्छे संकेतों की भरमार,जानिए AI ट्रेड रिवर्सल से किसको होगा फायदा, कहां होगा नुकसान

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के पास अच्छे संकेतों की भरमार है। सबसे बड़ा संकेत यह है कि AI ट्रेड का बड़ा रिवर्सल जारी है। कोस्पी, सैमसंग और SK Hynix में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कच्चे तेल में बड़ी गिरावट हुई है। US बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट हुई है। 3 दिनों से रुपये में डॉलर के मुकाबले अच्छी मजबूती आई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 11:32 AM
आज बाजार में अच्छे संकेतों की भरमार,जानिए AI ट्रेड रिवर्सल से किसको होगा फायदा, कहां होगा नुकसान
आज सेंसेक्स ऑप्शन की वीकली एक्सपायरी का दिन है। IDBI बैंक का विनिवेश रिफॉर्म के लिहाज से बहुत बड़ी खबर है। काफी सालों से सरकार IDBI बैंक के विनिवेश की कोशिश कर रही थी

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 1,081.61 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,863.50 पर और निफ्टी 314.60 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,937.30 पर दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.2% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6% की गिरावट आई है। सेक्टर्स की बात करें तो, PSU बैंक इंडेक्स में 2% की गिरावट आई है। जबकि IT इंडेक्स 2% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

बाजार: अच्छे संकेत लेकिन क्या चलेंगे हम?

ऐसे में बाजार पर अपनी राय जाहिर करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के पास अच्छे संकेतों की भरमार है। सबसे बड़ा संकेत यह है कि AI ट्रेड का बड़ा रिवर्सल जारी है। कोस्पी, सैमसंग और SK Hynix में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कच्चे तेल में बड़ी गिरावट हुई है। US बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट हुई है। 3 दिनों से रुपये में डॉलर के मुकाबले अच्छी मजबूती आई है। FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली के आंकड़े भी काफी कम हुए हैं। Jio IPO का एलान हुआ है,आज RIL में एक्शन दिख सकता है। IDBI बैंक की रीस्ट्रक्चरिंग, हिस्सा बिक्री/विनिवेश के लिहाज से बड़ा कदम है।

3 दिन पहले CNBC-आवाज़ ने IT को लॉन्ग करने का नजरिया लिया था। पहली बार लगा कि इस बार की AI रिवर्सल ट्रे़ड असली है और 3 दिनों से IT ने बाजार की कमान संभाली है। आज भी ग्लोबल AI ट्रेड में जबर्दस्त गिरावट है। कोस्पी 7% नीचे है। सैमसंग और SK Hynix में 7-10% की गिरावट है। Philadelphia सेमीकंडक्टर इंडेक्स 4% से ज्यादा टूटा है। इसमें लगातार छठे दिन गिरावट है। कल शाम US में भी चिप शेयरों में गिरावट हुई। इसके साथ में एसेंचर की पॉजिटिव कमेंट्री भी जोड़ दीजिए। आज फिर IT शेयरों में जोरदार रैली दिख सकती है। साथ ही हिताची, GVT&D और CG पावर में गिरावट संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें