गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सुबह की बढ़त का एक बड़ा हिस्सा गंवाने के बाद भी मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे है। फिलहाल सेंसेक्स 145.66 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 76,716.01 पर और निफ्टी 36.70 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 23,951 दिख रहा है। रियल्टी शेयरों में 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। जबकि PSU बैंकों में 1.23 प्रतिशत और प्राइवेट बैंकों में 0.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। IT सेक्टर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और इसमें 0.85 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्रॉडर मार्केट बेहतर कर रहे हैं। स्मॉलकैप 100 में 0.93 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इंडिया VIX में 3.62 प्रतिशत की गिरावट आई।
