Get App

Stock Market Strategy: 24,650-24,700 के ऊपर बाजार कमजोर नहीं, शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए आज का दिन होगा सही- अनुज सिंघल

Stock Market Strategy: बैंक निफ्टी में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंक निफ्टी ट्रेडिंग लायक नहीं रह गया है। कल इसने 55,500-56,000 की रेंज बचाया। 55,500 के करीब खरीदें और स्टॉप लॉस 55,400 पर पहुंचा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 9:02 AM
Stock Market Strategy: 24,650-24,700 के ऊपर बाजार कमजोर नहीं, शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए आज का दिन होगा सही- अनुज सिंघल
3 महीने बाद आपको लगेगा कि ये खरीदारी का मौका था। हमारी समस्या ये है कि अभी कोई घरेलू संकेत नहीं है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

आज एक शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए सही दिन हो सकता है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने कल भी 20 DEMA को बचाया। हमारी कमजोरी ग्लोबल कारणों से है, देसी नहीं है। 2 दिन से FIIs ने खरीदारी की और शॉर्ट्स नहीं जोड़े। निफ्टी रेंज का निचला सिरा तोड़ने को तैयार नहीं है। ब्रेंट भी $77-78 के ऊपर नहीं जा रहा है। जोरदार शॉर्ट कवरिंग के लिए जगह सही है। 24,650-24,700 के ऊपर जबतक हैं, बाजार कमजोर नहीं है। आज शायद 'buy On Dips' की रणनीति काम करेगी। एक्सपायरी है, कवरिंग आई तो बड़ी वाली आ सकती है। अगर नहीं आई तो कोई बात नहीं, लेकिन आज का नजरिया यही होगा।

बाजार: आज के संकेत

फेड के फैसले और पॉवेल की प्रेस कॉन्फेंस से कम जानकारी मिली। फेड ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। फेड को इस साल 2 कटौती, अगले साल 1 कटौती की उम्मीद है। US बाजारों को पॉलिसी पसंद नहीं आई और दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने हद पार की, पॉवेल को 'Stupid' कहा। एक राष्ट्रपति को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। US-ईरान तनाव अब भी बड़ा संकेत है। अगर ईरान ने डील मान ली तो बाजार के लिए बहुत पॉजिटिव होगा। बाजार काफी हद तक US के ईरान पर हमले को पचा चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें