Global Market: FED ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, एशियाई बाजारों में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक लुढ़का

Global Market: गिफ्ट NIFTY 34.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 38,597.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.42 फीसदी गिरकर 22,040.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और दर 4.25%-4.5% की रेंज में बरकरार रखी है।

Global Market:  US में दरें कम ना होने और ईरान-इजरायल टेंशन बढ़ने से ग्लोबल बाजारों से खराब संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया में भी दबाव देखने को मिला। फेड पॉलिसी के बाद US बाजार भी ऊपर से फिसले है। डाओ में हाई से 350 प्वाइंट की गिरावट आई। दिन के हाई से S&P500 इंडेक्स 40 अंक लुढ़का जबकि नैस्डेक कल दिन के हाई से 120 अंक गिरा।

फिर नहीं घटी ब्याज दर!

अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और दर 4.25%-4.5% की रेंज में बरकरार रखी है। साल के अंत तक दरों में 2 बार कटौती के संकेत दिए हैं।


क्या बोले जेरोम पॉवेल?

जेरोम पॉवेल ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई का जोखिम बढ़ गया है। महंगाई दर अब भी लक्ष्य से ज्यादा है। आगे ऊंची महंगाई दर के अनुमान के चलते फैसला लिया गया है। आगे धीमा आर्थिक ग्रोथ के अनुमान के चलते फैसला लिया है। 2026 और 2027 में 1-1 रेट कट की संभावना है।

फिर नहीं घटी ब्याज दर!

7 अधिकारियों को इस साल कटौती की उम्मीद नहीं है जबकि 4 अधिकारियों को मार्च में दरें घटने की उम्मीद नहीं । 10 अधिकारियों को 2025 में 2 कटौती की उम्मीद है। 2 अधिकारियों को कम से कम एक कटौती की उम्मीद है।

पॉवेल पर भड़के ट्रंप

रेट कट न करने पर ट्रंप ने पावेल की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि मैं जानता था कि पॉवेल दरें नहीं घटाएंगे। दरें कम से कम 2% कम होनी चाहिए थीं। दरें न घटने से देश को अरबों का नुकसान हुआ। आर्थिक गतिविधियां धीमी होंगी। मुझे फेड चेयर बनना चाहिए, बेहतर काम करूंगा।

इजरायल-ईरान संकट

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बातचीत करने में देर कर दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को पहले ही ऐसा कर लेना चाहिए थे। अब हालात युद्ध में बदले, इससे पहले ही ईरान को सही फैसला लेना होगा। अमेरिका ईरान पर हमला भी कर सकता है। नेतन्याहू को अपना आक्रामक अभियान जारी रखना होगा। ईरान ने भी ट्रंप को दो टूक सुनाते हुए कहा है कि हम आत्मसमर्पण करने वालों में से नहीं हैं। अमेरिका की सैन्यु घुसपैठ से उसे भारी नुकसान होगा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 34.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 38,597.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.42 फीसदी गिरकर 22,040.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,435.12 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3,374.50 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।