Gold Rate Today: सोना वीकली बेसिस पर लगातार बड़ी छलांग लगा रहा है। दिवाली से पहले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5780 रुपये बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 5300 रुपये महंगा हुआ है। हालांकि 18 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में कुछ अलग ही ट्रेंड दिखाई दिया। सोने की कीमतें 2400 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं।
पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो इस बार बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानि एक साल में 51,000 रुपये या 62.65 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा। देश के 10 बड़े शहरों में 19 अक्टूबर को लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 120100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 120000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 119950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने से उलट दूसरे कीमती मेटल चांदी की कीमत वीकली बेसिस पर 8000 रुपये घटी है। 19 अक्टूबर को चांदी 172000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत धनतेरस पर 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले धनतेरस पर चांदी 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। एक साल में यह 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत महंगी हुई है।धनतेरस पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य दोगुने से अधिक रहा।