Trading Ideas: बाजार में अब 'Buy on dips' का बना टेक्सचर, ऑटो, बैंक, NBFC, कैपिटल मार्केट शेयरों में रहें बने

Trading Ideas: ऑटो, बैंक, NBFC, कैपिटल मार्केट शेयरों में बने रहें। कैपिटल मार्केट शेयरों पर हम पिछले हफ्ते से पॉजिटिव हैं। BSE की `2800 से `3300 की पूरी रैली में हम पॉजिटिव रहे। बाजार में एक हार्ड बॉटम बनने के काफी संकेत हैं

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी में अब 54500 लक्ष्मण रेखा है। 54500 के SL के साथ लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। खरीदारी का बेस्ट जोन 54700-54900 पर है इसके लिए SL 54500 पर लगाया।

Trading Ideas: बाजार की आज की चाल और आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में सही समय पर निगेटिव और पॉजिटिव दोनों हुए। बाजार से बड़ा कोई नहीं है, ये सबसे बड़ा सबक रहा । 24800 से लेकर 22500 तक हमने सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह दी। और 22500-22700 से लगातार लॉन्ग रहने की सलाह दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से पहले का दिन है क्योंकि मंगलवार को छुट्टी है और आज बाजार को TCS के नतीजों और कमेंट्री पर रिएक्ट करना है। TCS के नतीजे आज अजीत के लिक्विड ऑक्सीजन की याद दिलाते हैं। अर्निंग्स शेयर को चलने नहीं देगी और वैल्युएशन गिरने नहीं देगी। FIIs की बिकवाली अब काफी कम हो चुकी है। 2 दिनों से FIIs की कैश में बिकवाली काफी नीचे आ चुकी है। कल `1711 Cr की बिकवाली हुई यानी 27 दिनों में सबसे कम है। ब्रेंट क्रूड अभी भी $96 के आसपास ही है। US मार्केट्स में कल फ्यूचर्स के मुकाबले कहीं बेहतर दिन रहा। डॉलर इंडेक्स अब 99 के नीचे सेटल हो रहा है। और युद्ध के फ्रंट पर सबसे बड़ी अपडेट आई है

बाजार: अब क्या हो रणनीति

ऑटो, बैंक, NBFC, कैपिटल मार्केट शेयरों में बने रहें। कैपिटल मार्केट शेयरों पर हम पिछले हफ्ते से पॉजिटिव हैं। BSE की `2800 से `3300 की पूरी रैली में हम पॉजिटिव रहे। बाजार में एक हार्ड बॉटम बनने के काफी संकेत हैं। कल ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स को कॉल्स खरीदने का नजरिया था। 23750 का ट्रेलिंग SL कल क्लोजिंग में भी बचा रहा अगर 23750 के नीचे बंद हो तभी लॉन्ग पोजिशन से बाहर निकलें। बाजार में अब बड़ा टेक्सचर 'Buy on dips' का है। मगर कल की क्लोजिंग थोड़ी खराब थी, इसलिए आज की क्लोजिंग जरूरी है। आज अगर 23900-23950 के ऊपर बंद हुए तो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा।

निफ्टी पर रणनीति


पहला रजिस्टेंस 23850-23900 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24000-24050 पर है। पहला सपोर्ट 23700-23750 पर रहा। अगला सपोर्ट 23500-23550 पर रहा। खरीदारी के लिए बेस्ट जोन 23750-23800 पर है इसके लिए SL 23650 पर लगाए। 23950-24000 के रेंज में प्रॉफिट बुक करें। 23950-24000 रिजेक्ट हो तभी शॉर्ट करें, SL 24050 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब 54500 लक्ष्मण रेखा है। 54500 के SL के साथ लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। खरीदारी का बेस्ट जोन 54700-54900 पर है इसके लिए SL 54500 पर लगाया। पहला रजिस्टेंस 55000-55200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55500-55800 पर है । शॉर्ट सिर्फ तभी करें अगर बैंक निफ्टी 54500 के नीचे गिरे या 55200 को रिजेक्ट करे।अगर 55200 पर रिजेक्ट होने पर शॉर्ट करें तो SL-55500 पर लगाए, लेकिन अगर 54500 टूटने पर शॉर्ट करें तो SL 54850 पर लगाए।

Global Market: यूएस GDP से लेकर एशियाई बाजारों तक जानें कैसा है आज ग्लोबल बाजार का हाल, आखिर क्यों उछला एशिया मार्केट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।