बाजार नई तेजी के लिए तैयार, उन शेयरों पर करें फोकस जो मिडिल ईस्ट वॉर में भी नहीं गिरे और मजबूत रहे

अनुज सिंघल ने कहा कि हमारे बाजार में जब भी बैंक निफ्टी लीड करेगा,रैली बड़ी होगी और इस बार यही हुआ है और बैंक निफ्टी अब शायद नया हाई लगा दे। हमारे लिए सबसे बड़ी दिक्कत वैसे भी कच्चा तेल था। अब कच्चा तेल शायद तेजी से $80 के नीचे आए

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 10:53 AM
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि यहां से PSU बैंक,NBFCs,ऑटो,रियल एस्टेट पर नजर रखें। L&T शायद निफ्टी की तेजी का लीडर भी बन सकता है। इसके अलावा SBI भी यहां से बड़ी तेजी के लिए तैयार है

US-ईरान डील से बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 23950 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 600 अंकों का उछाल है।मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 4% फिसलकर 14 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि होर्मुज के खुलने से बाजार में जश्न है। पिछले सोमवार की सुबह ही नजरिया लिया था कि बॉटम बन गया है। घबराहट और खबरों वाले बॉटम हमेशा काम करते हैं। पिछले सोमवार के निचले स्तर के SL के साथ लॉन्ग रहने की सलाह थी। इस बार की रैली बैंक निफ्टी की लीडरशिप में आई,ये हमेशा एक बड़ा फैक्टर था।

हमारे बाजार में जब भी बैंक निफ्टी लीड करेगा,रैली बड़ी होगी और इस बार यही हुआ है और बैंक निफ्टी अब शायद नया हाई लगा दे। हमारे लिए सबसे बड़ी दिक्कत वैसे भी कच्चा तेल था। अब कच्चा तेल शायद तेजी से $80 के नीचे आए। रुपए में भी अब यहां से शायद 93-94 का मूव प्ले हो। अब सरकार के पास यहां बड़ा कदम उठाने का एक मौका है। सरकार ने पहले ही 2-3 कदम उठाए हैं। पैसा तैयार है भारत आने के लिए, बस टैक्स में कटौती हो जाए तो मजा आ जाए।

बाजार: आखिर कितना कुछ भाव में है शामिल?


बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से करीब 5-6% की रैली हो चुकी है। मगर इतना होने के बाद भी बैंक निफ्टी अब 200 DEMA पर आया है। अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से 8% नीचे है। इसका मतलब अभी 6-7% की और रैली की उम्मीद की जा सकती है। निफ्टी में अभी ऑल टाइम हाई से काफी दूर है, यहां से 10% की तेजी मुमकिन है। लेकिन निफ्टी में अभी भी निफ्टी IT में थोड़ी दिक्कत है। निफ्टी में तुरंत 24,000-24,200 के टारगेट हैं। उसके बाद देखना होगा कि बाजार में यहां से नई रैली बनती है या नहीं।

सरकार के बॉन्ड टैक्स कट से FII सेंटिमेंट सुधरा है। FIIs की बिकवाली काफी कम हुई है। FIIs अभी भी रिकॉर्ड शॉर्ट पोजिशन्स पर हैं। यहां से अगर निफ्टी 24,200 के ऊपर टिका तो बड़ी कवरिंग आएगी। मगर ध्यान रहे,आज आप सब कुछ होने के बाद आज के लिए नहीं खरीद सकते। शेयर बाजार उन लोगों को रिवॉर्ड करता है जो थोड़ा रिस्क लेते हैं। मगर यहां से अपना नजरिया थोड़ा लंबा रखें। भारत के बाजार को 2 साल की अंडरपरफॉर्मेंस को कैच अप करना है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में हमने पहले से ही SIP की बात की थी। यहां से PSU बैंक,NBFCs,ऑटो,रियल एस्टेट पर नजर रखें। L&T शायद निफ्टी की तेजी का लीडर भी बन सकता है। इसके अलावा SBI भी यहां से बड़ी तेजी के लिए तैयार है। मजबूत NBFCs जैसे श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस पर भी नजर रखें। एशियन पेंट्स, इंडिगो, पिडिलाइट और HPCL में बने रहें। इन शेयरों में आज नई खरीदारी नहीं करें, मुनाफावसूली में पोजीशन जोड़ें। मिडकैप और स्मॉलकैप पर हमारा नजरिया 2 महीने से मजबूत बुलिश रहा है। यहां से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नया और बड़ा हाई लगा सकते हैं। भारत में बेयर मार्केट सिर्फ लार्जकैप शेयरों में रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एक अलग ही बुल मार्केट है। मगर क्वालिटी ऑफ स्टॉक्स पर फोकस करना होगा। फोकस उन शेयरों पर करें जो वॉर में भी नहीं गिरे और मजबूत रहे। थोड़ा फोकस वैल्यूएशन्स पर भी करें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,900-24,000 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,200 पर है। गैप-अप के बाद पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर और बड़ा सपोर्ट 23,600-23,650 पर होगा। बड़े गैप-अप के बाद देखें कि निफ्टी कैसे रिएक्ट करता है। देखना होगा कि क्या निफ्टी 23,850 के ऊपर टिक रहा है? थोड़ी मुनाफावसूली के बाद एक और तेजी दिख सकती है। पहले घंटे का low,अच्छा स्टॉपलॉस होना चाहिए। अगर निफ्टी फिसलने के संकेत दे तो शॉर्ट के लिए भी तैयार रहें। लाइव मार्केट में निफ्टी पर फिर से नजरिया रखेंगे।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब यहां से एक सिंपल ट्रेड होगी। जहां भी आज का low होगा वो अब नया ट्रेलिंग स्टॉपलॉस होगा। अगर आप चाहें तो अपने पिछले हफ्ते की पोजिशन में खुलते ही मुनाफा बुक करें। पिछले सोमवार से हमारा पैनिक low के साथ स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग का नजरिया था। यहां से बैंक निफ्टी अब 60,000 की तरफ बढ़ सकता है। लेकिन बीच में एक-दो मुनाफावसूली के दिन भी आएंगे।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।