US-ईरान डील से बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 23950 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 600 अंकों का उछाल है।मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 4% फिसलकर 14 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि होर्मुज के खुलने से बाजार में जश्न है। पिछले सोमवार की सुबह ही नजरिया लिया था कि बॉटम बन गया है। घबराहट और खबरों वाले बॉटम हमेशा काम करते हैं। पिछले सोमवार के निचले स्तर के SL के साथ लॉन्ग रहने की सलाह थी। इस बार की रैली बैंक निफ्टी की लीडरशिप में आई,ये हमेशा एक बड़ा फैक्टर था।
