27 अगस्त की डेडलाइन को लेकर बाजार होगा नर्वस, इस हफ्ते दिख सकता उतार-चढ़ाव- अनुज सिंघल

इस हफ्ते कुछ उतार-चढ़ाव दिख सकता है। बाजार 27 अगस्त की डेडलाइन को लेकर नर्वस होगा। बाजार ने दोगुने टैरिफ के असर को तकरीबन पूरा पचा लिया है। 28 अगस्त को आखिरी रिएक्शन दिख सकता है। अगर दोगुना टैरिफ लागू होता है तो बाजार थोड़ा गिर सकता है। लेकिन अगर कुछ डील होती है तो बड़ी तेजी दिखेगी। इसके बाद बाजार का फोकस एक बार फिर GST कटौती पर होगा

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 8:46 AM
पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (हाल के हाई) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

आज से मंथली एक्सपायरी वाला हफ्ता शुरू होगा। एक्सपायरी हफ्ता छोटा है, बुधवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। अनुमान के मुताबिक पिछले 2 हफ्ते अच्छे रहे हैं। जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक का समय पॉजिटिव होता है। शुक्रवार को मूड थोड़ा खराब हुआ लेकिन निफ्टी 20 DEMA से ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ट्रेलिंग SL लगा लेकिन फिर भी 600 अंकों का स्विंग मिला। शुक्रवार की सलाह थी कि शुरुआती कारोबार में 24,950 टूटने पर लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलें। शुक्रवार को क्लोजिंग में हम न्यूट्रल थे, अब आज की चाल पर नजर होगा। आज का गैपअप अहम होगा, शुक्रवार का निचला स्तर टूटना नहीं चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 24,800 से नीचे जाता है, तो सिस्टम में शॉर्ट ट्रेड ट्रिगर होगा। अगर निफ्टी 24,950 से ऊपर बंद होता है, तो Buy on dips ट्रेड फिर से शुरू होगी। पूरी volatility के बाद भी निफ्टी इस सीरीज में सिर्फ 100 अंक ऊपर है। ये सीरीज ऑप्शन राइटर्स के नाम रही है। सितंबर बाजार के लिए एक बड़ा महीना हो सकता है।

बाजार: आज के लिए संकेत


सबसे बड़ा संकेत- ये एक्सपायरी का हफ्ता है। घरेलू और ग्लोबल संकेत काफी अच्छे हैं। जैक्सन होल में जिरोम पॉवेल का भाषण dovish था। उन्होंने रोजगार के लगातार कमजोर आंकड़े ब्याज दरों में कटौती के लिए पर्याप्त बताया। टैरिफ से जुड़ी कोई भी महंगाई छोटी अवधि के लिए होगी

बाजार: आज के लिए संकेत

पॉवेल के dovish भाषण ने बाजार चौंका दिया। CBOE VIX में 14% की गिरावट आई। शेयर बाजार दौड़ा, S&P 500 इंडेक्स 1.5%, नैस्डेक 1.8% चढ़ा। अमेरिका में मिडकैप, स्मॉलकैप में जोरदार रैली बनी रही। आज हम IT शेयरों में तेजी देख सकते हैं, न्यू ऐज, मिडकैप शेयर भी चल सकते हैं। बुधवार को ट्रंप की अतिरिक्त 25% टैरिफ डेडलाइन भी शुरू हो रही है। टैरिफ के मुद्दे पर भारत का रुख साफ- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। 3-4 सितंबर को GST काउंसिल की बैठक होगी। बाजार के लिए GST अब भी बहुत बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है । कंजप्मशन से जुड़े शेयरों में गिरावट में लगातार खरीदारी आती रहेगी। डिफेंस शेयर भी आज बाजार के फोकस में होंगे।

बाजार:अब क्या हो रणनीति ?

इस हफ्ते कुछ उतार-चढ़ाव दिख सकता है। बाजार 27 अगस्त की डेडलाइन को लेकर नर्वस होगा। बाजार ने दोगुने टैरिफ के असर को तकरीबन पूरा पचा लिया है। 28 अगस्त को आखिरी रिएक्शन दिख सकता है। अगर दोगुना टैरिफ लागू होता है तो बाजार थोड़ा गिर सकता है। लेकिन अगर कुछ डील होती है तो बड़ी तेजी दिखेगी। इसके बाद बाजार का फोकस एक बार फिर GST कटौती पर होगा। फेस्टिव सीजन में डिमांड पर भी बाजार का फोकस रहेगा। अगर लोग खरीदारी टालते हैं तो ये मौसम भी खराब होगा। लेकिन अगर इसके बाद अगला सीजन ब्लॉबस्टर होगा। कंजम्प्शन बास्केट पर लॉन्ग रहना सबसे अच्छी स्ट्रैटेजी होगी। ऑटो, FMCG,रिटेल, होटल, एविएशन सबसे अच्छी स्थिति में हैं। सभी सेक्टर्स के लीडर्स पर फोकस करें। IT और न्यू एज शेयर इस हफ्ते के लिए अच्छे हेज हो सकते हैं। बाजार में सिर्फ एक दिक्कत है कि बैंक निफ्टी बेहद कमजोर है। निफ्टी की तेजी के लिए बैंक निफ्टी का गिरना बंद होना जरूरी है। FIIs ने अभी भी 90% शॉर्ट पोजिशन होल्ड की है। बड़ा सवाल ये है कि FIIs कवरिंग क्यों नहीं कर रहे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (हाल के हाई) पर है। पहला और सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 (10, 20 और 50 DEMA) पर है। 24,800 के नीचे 24,650-24,700 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं। आज शुरुआती 15-30 रुकें और देखें क्या गैपअप टिकता है या नहीं। अगर गैपअप टिका तो शुक्रवार के निचले स्तर का SL लगाकर लॉन्ग कर सकते हैं। 24,950 फेल हुआ तो शॉर्ट करें और स्टॉपलॉस 25,000 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक make or break जोन में है। निफ्टी बैंक का 55,050 पर 100 DEMA पर है। पिछली बार भी निफ्टी बैंक ने 100 DEMA को बचाया था। रजिस्टेंस जोन 55,500-55,800 (10, 20 और 50 DEMA) पर है। निफ्टी बैंक को ट्रेड करने से बचें।

Global Market: जेरोम पॉवेल ने अगले महीने से दरों में कटौती के दिए संकेत, ग्लोबल बाजार में जोश, एशिया में भी मजबूती

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।