Get App

The Money Fair IPO Listing: 27% प्रीमियम पर एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबााव, शेयर आए लोअर सर्किट पर

The Money Fair IPO Listing: अकीको ग्लोबल सर्विसेज बैंकों और NBFC के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन बांटती है। 'द मनी फेयर' इसका टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है जिस पर क्रेडिट प्रोफाइल चेक की जाती है। इस पर ऑफर्स की तुलना भी कर सकते हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 3:51 PM
The Money Fair IPO Listing: 27% प्रीमियम पर एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबााव, शेयर आए लोअर सर्किट पर
The Money Fair IPO Listing: द मनी फेयर का ₹23.11 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

The Money Fair IPO Listing: 'द मनी फेयर' प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन बांटने वाली अकिको ग्लोबल सर्विसेज (Akiko Global Services) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 77 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 98.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 27.27 फीसदी का लिस्टिंग गेन (The Money Fair Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 93.10 रुपये (Akiko Global Services Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 20.91 फीसदी मुनाफे में हैं।

The Money Fair IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

द मनी फेयर का ₹23.11 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 34.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 10.21 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 48.05 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 45.57 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30,01,600 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ईआरपी सॉल्यूशन और टेलीसीआरएम को लागू करने, फाइनेंशियल प्रोडक्ट सॉल्यूशन के मोबाइल ऐप, ब्रांडिंग, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Akiko Global Services के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें