Get App

शॉर्ट टर्म में बाजार में होने वाला करेक्शन निवेशकों को मध्यम और लंबी अवधि के लिए देगा एंट्री का अच्छा मौका: राजेश चेरुवू

जेश चेरुवू ने कहा कि मुझे वह सेगमेंट पसंद है जिनको सरकार के चालू खर्च योजनाओं से फायदा होगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 2:12 PM
शॉर्ट टर्म में बाजार में होने वाला करेक्शन निवेशकों को मध्यम और लंबी अवधि के लिए देगा एंट्री का अच्छा मौका: राजेश चेरुवू
राजेश चेरुवू ने आगे कहा कि हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी पर एलआईसी का वेटेज कम हो सकता है क्योंकि यह स्टॉक के फ्री फ्लोट के साथ लिंक होगा.

Validus Wealth के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राजेश चेरुवू (Rajesh Cheruvu) ने बाजार की आगे की दशा-दिशा, एलआईसी के आईपीओ और दूसरे अहम मुद्दों पर मनीकंट्रोल से व्यापक बातचीत की। उन्होंने कहा कि मार्च में दलाल स्ट्रीट में आने वाले एलआईसी के आईपीओ का वैल्यूएशन 10 से 21.5 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। जिसके चलते यह अपने आकार और मात्रा के आधार पर भारतीय एक्सचेंजो पर लिस्टेड टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएड बिजनेस में हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी पर एलआईसी का वेटेज कम हो सकता है क्योंकि यह स्टॉक के फ्री फ्लोट के साथ लिंक होगा। बता दें कि किसी कंपनी के फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन का कैल्कुलेशन मार्केट में तुरंत ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयरों के आधार पर होता है।

इस बातचीत में राजेश चेरुवू ने आगे कहा कि अमेरिकी ऑयल प्रोडक्शन में गिरावट और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच ग्लोबल इकोनॉमी में पिछले 7 महीने से आ रही रिकवरी के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हमारा मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वर्तमान में आया उछाल अस्थाई नहीं है। अब हमें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि शॉर्ट टर्म से मीडियम टर्म में कच्चे तेल की कीमतों का 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहना न्यू नॉर्मल है।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। अब बाजार में बॉन्ड खरीद प्रोग्राम में कटौती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद के साथ 2022 में दुनियाभर के बाजारों में करेक्शन देखने को मिल सकता है। या दूसरे शब्दों में कहें तो बाजार अब थोड़ा सुस्ताता नजर आ सकता है। हालांकि भारतीय बाजार तुलनात्मक रूप से बेहतर इकोनॉमिक ग्रोथ और कंज्यूमर इन्फ्लेशन के आरबीआई के रेंज में रहने के साथ दुनिया के दूसरे बाजारों से बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें