Get App

बीयर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में दिखी 7% से ज्यादा की तेजी, जानिए क्या है वजह

Som Distilleries share price: एनएसई पर आज ये शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 172.90 रुपए का और दिन का लो 161.50 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 172.90 रुपए का और 52 वीक लो 53.90 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 3316582 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 1322 रुपए है। एनएसई पर ये शेयर आज 163.40 रुपए पर खुला था। जबकि कल ये स्टॉक 159.40 रुपए पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 6:10 PM
बीयर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में दिखी 7% से ज्यादा की तेजी, जानिए क्या है वजह
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 9.1 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले 1 महीने में इसमें 25.24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (Som Distilleries and Breweries Ltd) के शेयरों में आज 19 अप्रैल को इंट्रा डे में 7 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वुडपेकर डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज (Woodpecker Distilleries and Breweries)ने बियर का कमर्शियल प्रोडक्श शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी कर कहा है "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक के हासन स्थित वुडपेकर डिस्टलरीज की उत्पादन इकाई में बीयर का कमर्शियल प्रो़क्शन शुरू हो गया है। जिसके चलते बाजार में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर तक बियर की सप्लाई में सुधार आता दिखेगा।

शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर हुआ बंद

सोम डिस्टिलरीज की आज की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर आज ये शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 172.90 रुपए का और दिन का लो 161.50 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 172.90 रुपए का और 52 वीक लो 53.90 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 3316582 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 1322 रुपए है। एनएसई पर ये शेयर आज 163.40 रुपए पर खुला था। जबकि कल ये स्टॉक 159.40 रुपए पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें