मोदी 3.0 में रिफॉर्म जारी रहने की उम्मीद से बाजार में जोश नजर आया। निफ्टी 23300 के ऊपर टिकता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आई। स्मॉल कैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। वहीं मिडकैप में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने टाटा केमिकल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जायडस वेलनेस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
