Get App

बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं, स्मॉल और माइक्रोकैप को लेकर रहें सतर्क : देविना मेहरा

देविना निवेश और रिसर्च की दुनिया में बड़ा नाम हैं। इनका मानना है कि बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। एक-दो महीने में बाजार में करेक्शन संभव है। मध्यम और लंबी अवधि के लिए बाजार बेहतर है। देविना इंडस्ट्रियल, फार्मा, ऑटो और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर ओवरवेट हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 3:28 PM
बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं, स्मॉल और माइक्रोकैप को लेकर रहें सतर्क : देविना मेहरा
देविना का मानना है कि टेक शेयरों में आगे और गिरावट की आशंका नहीं है। प्राइवेट बैंक निवेश के नजरिए से कमजोर नजर आ रहे हैं

1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। वित्त वर्ष के पहले दिन कल बाजार नए शिखर पर पहुंच गया था। लेकिन आज लगातार चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों फ्लैट दिख रहे हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में आइए बाजार के बारे में जानते हैं First Global की चेयरपर्सन और MD देविना मेहरा की राय जिनको इन्वेस्टमेंट में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। देविना निवेश और रिसर्च की दुनिया में बड़ा नाम हैं। इन्होंने 90 के दशक में सिक्योरिटीज और रिसर्च फर्म की शुरुआत की। US, यूरोपीय और एशियाई शेयर मार्केट की इनको अच्छी समझ है। इन्होंने HDFC BK, Amazon, Apple जैसे शेयरों पर सबसे पहले भरोसा जताया था।

इक्विटी में निवेशित रहना ही बेहतर है

बाजार पर बात करते हुए देविना ने कहा कि इक्विटी में निवेशित रहना ही बेहतर है। बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। 2003-07 के बीच बाजार 6 गुना हो गया था। एक्सचेंज से जुड़े शेयर पहले खास नहीं चले थे। मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। एक-दो महीने में बाजार में करेक्शन संभव है। मध्यम और लंबी अवधि के लिए बाजार बेहतर है। छोटी अवधि में बाजार को लेकर सतर्क नजरिया अपनाने की जरूरत है। स्मॉल और माइक्रोकैप को लेकर सतर्क नजरिया रखें।

प्राइवेट बैंक निवेश के नजरिए से कमजोर, PSU बैंक अभी भी अच्छे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें