कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव, शार्ट टर्म में मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में लगाया दांव

Nykaa के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल 4.70 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8-11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
Netweb पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2864 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कल की तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 130 प्वाइंट फिसलकर 24050 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने नायका पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने नेटवेब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Nykaa

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Nykaa के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.70 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 8-11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Macrotech Developers Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Macrotech Developers में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Macrotech Developers में 1401 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1374 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Dixon Technologies

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Dixon Technologies पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dixon Technologies में 18542 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 19100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 18200 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Netweb

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Netweb का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Netweb के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2864 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3400 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।