Top 4 Intraday Stocks: कल की तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 130 प्वाइंट फिसलकर 24050 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने नायका पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने नेटवेब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
