Get App

बाजार में अभी थोड़ा और दर्द बाकी, IT शेयरों में एक बाउंस बैक मुमकिन - राहुल शर्मा

शर्मा ने कहा कि उनको लगता है कि आईटी का डाउन मूव प्ले आउट हो चुका है। यहां से इनमें शॉर्टिंग की राय नहीं होगी। अब आईटी शयरों में एक बाउंस बैक देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 9:10 PM
बाजार में अभी थोड़ा और दर्द बाकी, IT शेयरों में एक बाउंस बैक मुमकिन - राहुल शर्मा
राहुल शर्मा ने आगे कहा कि बाजार में अभी थोड़ा पेन बाकी है। मार्केट शायद बॉटम आउट नहीं हुआ है। आने वाले 8 से 10 सेशन में हमें निफ्टी में एक कैपिचुलेशन लो जरूर देखने को मिल सकता है

मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए JM Financial Services के डायरेक्टर & Head Of Research राहुल शर्मा ने कहा कि कभी एक दिन में कहानी बदल जाती है कभी हफ्तों तक पन्ना नहीं पलटता। 6 हफ्ते से बाजार लगातार मंदी में है। बाजार का ये टाइम करेक्शन बाजार के लिए बहुत ही निराशाजनक है। बाजार के वर्तमान फॉर्मेशन को देखते हुए लगता है कि 24200 -24000 के आसपास एक पैनिकिक बॉटम बनता हुआ दिख सकता है। उसके बाद बाजार में कैपिचुलेशन देखने को मिल सकता है। हो सकता है यह इस वीक हो या हो सकता है ये नेक्स्ट वीक हो लेकिन ओवरऑल जब तक ये कैपिचुलेशन लो नहीं बनता है तब तक मार्केट ऐसे ही ग्राइंड करता रहेगा।

बता दें कि फाइनेंशियल सेक्टर में कैपिचुलेशन, ट्रेडरों द्वारा की जाने वाली पैनिक सेलिंग को कहा जाता। इससे गति पैदा होती है और शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आती है। बाजार जानकार इसे एक ऐसी स्थिति के रूप में परिभाषित करते हैं, जहां निवेशक स्वेच्छा से बाज़ार से बाहर निकलने के लिए अपना सारा मुनाफा छोड़ देते हैं।

राहुल शर्मा ने आगे कहा कि बाजार में अभी थोड़ा पेन बाकी है। मार्केट शायद बॉटम आउट नहीं हुआ है। आने वाले 8 से 10 सेशन में हमें निफ्टी में एक कैपिचुलेशन लो जरूर देखने को मिल सकता है।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि उनके पास तीन आइडियाज है। इनमें से एक लॉन्ग, एक शॉर्ट और एक डिलीवरी आईडिया है। अपने लॉन्ग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनको आइशर मोटर्स का सेटअप काफी बढ़िया लग रहा है। इसका पिछले दो हफ्ते का डेरिवेटिव्स डाटा भी पॉजिटिव है। इस स्टॉक में तकरीबन 5850 -5950 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। 5500 का स्टॉप लॉस लगा कर यहां पर बाय ऑन डिप की रणनीति रखिए।

शॉर्टिंग आईडिया पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि आरईसी में शॉर्ट करने की सलाहहोगी। इस स्टॉक में 380 रुपए के स्तर पर ट्रिपल बॉटम बना है का। 380 रुपए का स्तर जैसे ही टूटेगा इस स्टॉक में अग्रेसिव सेलिंग देखने को मिल सकती है। आप इसे प्ले आउट करने के लिए 380 के पुट ऑप्शंस खरीदारी करके चल सकते हैं। 380 के पुट्स तकरीबन ₹8 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। ₹6 का एक छोटा स्टॉप लॉस लगा ले। इस ट्रेड में तकरीबन 15 से ₹18 तक के लक्ष्य मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें