DSP म्यूचुअल फंड के अतुल भोले ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा है कि इंश्योरेंस सहित फाइनेंशियल शेयरों ने अब तक सबसे बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया है। वर्तमान में इनकी स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। लेकिन इस बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर के लिए स्थितियां जल्द ही चुनौतीपूर्ण होना शुरू हो जाएंगी। ऐसे में मजबूत खिलाड़ी ही अपने को संभाल पाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा बैंक और एनबीएफसी की डिपॉजिट, लेंडिंग फ्रेंचाइजी और कारोबारी स्थिति मजबूत है। यही आगे चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे।
