Brokerage Radar: ब्रोकरेज के रडार पर आए ये 4 शेयर, करा सकते हैं तगड़ी कमाई, आपका भी हैं दांव?

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों के रडार पर आज 4 कंपनियों के शेयर हैं। इसमें अल्केम लैबोरेट्रीज, आयशर मोटर्स, सनटेक रियल्टी और PI इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन करने के बाद अपनी राय जारी की है। खास तौर से जेफरीज सनटेक रियल्टी और PI इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बुलिश हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 9:20 AM
Brokerage Radar: जेफरीज ने Sunteck Realty के शेयरों को 700 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों के रडार पर आज 4 कंपनियों के शेयर हैं। इसमें अल्केम लैबोरेट्रीज, आयशर मोटर्स, सनटेक रियल्टी और PI इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन करने के बाद अपनी राय जारी की है। खास तौर से जेफरीज सनटेक रियल्टी और PI इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बुलिश हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. अल्केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories)

विदेशी ब्रोकेरज फर्म नोमुरा ने अल्केम लैब के शेयर को 'न्यूट्रल' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 6,097 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि FY25 में धीमी टॉपलाइन ग्रोथ रहेगी लेकिन मार्जिन में सुधार आएगा। सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण वॉल्यूम ग्रोथ पर असर पड़ा है। कंपनी को अब वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू ग्रोथ मध्य-एकल अंक में रहने की उम्मीद है, जबकि पहले यह 10% थी

वहीं HSBC ने अल्केम लैब के शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है और टारगेट 5,540 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से कम रहे, लेकिन ऑपरेटिंग खर्चों में कटौती से मार्जिन में सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025-27 में मार्जिन 19-20% के दायरे में रहेगा।


जेफरीज ने अल्केम लैब के शेयर पर अपनी अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट 4,950 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कम रहे, खासकर भारत और अन्य बाजारों में। कंपनी ने FY25 में रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाया है, लेकिन मार्जिन लक्ष्य को बढ़ाया है।

2. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

जेफरीज ने आयशर मोटर्स के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 5,500 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर स्थिर रहा, लेकिन उम्मीद से कम RE मार्जिन के कारण अनुमान से 8% कम रहा। Royal Enfield (RE) की बिक्री में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और कंपनी को प्रीमियम बाइक सेगमेंट में उछाल से लाभ मिलने की संभावना है। कॉम्पिटीशन का सबसे कठिन दौर पीछे छूट गया है

वहीं मॉर्गन स्टैनली ने शेयर की अंडरवेट रेटिंग को बनाए रखा है, लेकिन टारगेट 3,655 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की Q2 आय कमजोर रही, और EBITDA में 8% की कमी आई। कंपनी ने अब मार्जिन की तुलना में ग्रोथ पर अधिक फोकस करना शुरू कर दिया है। मार्जिन से अधिक ग्रोथ पर फोकस एक सही रणनीति है, लेकिन इसका वैल्यूएशन हमें अंडरवेट रखता है

नोमुरा ने आयशर मोटर्स के शेयर की रेटिंग को 'रेड्यूस' से बढ़ाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है और इसके लिए 4,391 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने FY25-26 के लिए Royal Enfield वॉल्यूम अनुमान 3-5% तक बढ़ाए हैं। हालांकि मार्जिन अनुमानों को 20-40 बीपीएस तक कम किया है। बेहतर रणनीति को देखते हुए, स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर न्यूट्रल किया गया है।

3. सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty)

विदेशी ब्रोकेरज फर्म जेफरीज ने सनटेक रियल्टी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी और इसके टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 700 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का बैलेंस शीट अब नेट कैश में आ गया है और उनकी FY25 की प्री-सेल्स अच्छी रही हैं।, जिसमें पहली छमाही में 31% की ग्रोथ देखी गई है। पिछले 2 सालों में प्रोजेक्ट पाइपलाइन दोगुनी हो गई। मैनेजमेंट ने FY25 के लिए 30% से अधिक की सेल्स ग्रोथ के लक्ष्य को बरकरार रखा है।

4. PI इंडस्ट्रीज (PI Industries)

जेफरीज ने PI इंडस्ट्रीज के शेयरों पर अपनी खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 5,100 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के CSM एक्सपोर्ट्स में दोहरे अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ देखी गई। घरेलू रेवेन्यू में ग्रोथ जारी रही, जबकि फार्मा थोड़ा आगे रहा। हालांकि मैनेजमेंट ने FY25 के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को घटाकर हाई-सिंगल डिजिट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Tata Motors के शेयरों पर क्या भरोसा कर सकते हैं, जानिए ऊपर जाएगा या नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।