Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी

Tata Motors पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 470 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 7.85 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 4.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 11:39 AM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी
Poonawala Fincorp पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से 294 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज बाजार में ठहराव दिख रहा है। 8 दिनों की जोरदार तेजी के बाद आज बाजार सुस्ताने के मूड में दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बैंक और मिडकैप शेयरों में रौनक दिख रही है। वहीं अनुमान से खराब रहे TCS के चौथी तिमाही नतीजे की वजह से IT सेक्टर का सेंटिमेंट बिगड़ा हुआ नजर आया। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए शुभम अग्रवाल ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आईसीआईसीआई बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने मेट्रोपोलिस हेल्थ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पूनावाला फिनकॉर्प पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

शुभम अग्रवाल ने Tata Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 470 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः ICICI BANK

अमित सेठ ने ICICI BANK पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ICICI BANK में 894 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 912 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 881 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें