मंथली एक्सपायरी के दिन सपाट करोबार वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का

SBI Card के स्टॉक में ashishbahety.com के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 860 के स्ट्राइक वाली कॉल 28.35 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
Gabriel India पर Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 491 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: फरवरी सीरीज की एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 22550 के करीब फ्लैट कारोबार देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में करीब 300 प्वाइंट की बढ़त नजर आई। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम दिखाई दिया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एसबीआई कार्ड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने हैवेल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए प्रेस्टीज एस्टेट्स पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने ग्रैबिएल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI Card

ashishbahety.com के आशीष बहेती ने SBI Card के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 860 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28.35 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Havells Future


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Havells में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Havells में 1419 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1375 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1460 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Prestige Estates

Trader & Market Expert अमित सेठ ने Prestige Estates पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Prestige Estates में 1154 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1110 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1180 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Gabriel India

Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से Gabriel India का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Gabriel India के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 491 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 605 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।