Get App

मंथली एक्सपायरी के दिन सपाट करोबार वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का

SBI Card के स्टॉक में ashishbahety.com के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 860 के स्ट्राइक वाली कॉल 28.35 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 11:48 AM
मंथली एक्सपायरी के दिन सपाट करोबार वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का
Gabriel India पर Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 491 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: फरवरी सीरीज की एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 22550 के करीब फ्लैट कारोबार देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में करीब 300 प्वाइंट की बढ़त नजर आई। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम दिखाई दिया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एसबीआई कार्ड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने हैवेल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए प्रेस्टीज एस्टेट्स पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने ग्रैबिएल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI Card

ashishbahety.com के आशीष बहेती ने SBI Card के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 860 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28.35 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Havells Future

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Havells में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Havells में 1419 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1375 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1460 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें