Stock To BUY: इन 5 शेयरों में आ सकती हैं 50% से भी अधिक की तेजी, दांव लगाने से पहले जान लें टारगेट प्राइस

Stock To BUY: भारतीय कॉरपोरेट जगत में इस समय अर्निंग सीजन चल रहा है। यहां हम आपको 5 ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके शेयरों में ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 50 फीसदी या उससे से अधिक की तेजी का अनुमान जताया है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 11:17 PM
Stock To BUY: ब्रोकरेज के मुताबिक, सनटेक रियल्टी के शेयरों में 76.70 फीसदी की तेजी आ सकती है

Stock To BUY: भारतीय कॉरपोरेट जगत में इस समय अर्निंग सीजन चल रहा है। हर रोज कुछ कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही की अर्निंग्स यानी कमाई के नतीजे जारी कर रही हैं। ब्रोकरेज फर्म्स और एनालिस्ट्स इन कंपनियों के नतीजे का अध्ययन कर रहे हैं और इसके आधार पर वे इनके शेयरों को टारगेट प्राइस दे रहे हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके शेयरों में ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 50 फीसदी या उससे से अधिक की तेजी का अनुमान जताया है।

1. सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty)

सनटेक रियल्टी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 81.37 फीसदी बढ़ा है। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में सनटेक रियल्टी के शेयरों को 590 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 76.70 फीसदी अधिक है।

2. आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries)


ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक आरती इंडस्ट्रीज का कैपिटल एक्सपेंडिचर और आरएंडडी पर लगातार फोकस के चलते यह कॉम्पटीटिव बनी रहेगी और इसके कस्टमर बढ़ेंगे। तिमाही नतीजों के बाद HDFC सिक्योरिटीज ने इसके शेयरों को 851.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 55.35 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों ने लगाई छलांग, गौतम अडानी की 5.5 अरब डॉलर बढ़ गई संपत्ति

3. ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज (Greenpanel Industries)

वुड पैनल वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 40.49 फीसदी बढ़ा है। ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने इसके शेयरों को 430 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 54.20 फीसदी अधिक है।

4. बिड़ला कॉरपोरेशन (Birla Corporation)

एमपी बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 50 करोड़ का घाटा दर्ज किया है। हालांकि ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज का अभी इस स्टॉक पर भरोसा बरकरार है। उसने बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों को 1400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 53.88 फीसदी अधिक है।

5. स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस (Star Health and Allied Insurance)

इस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 210 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने स्टार हेल्थ के शेयरों को 795 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सलाह दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 49.73 फीसदी अधिक है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।