Stocks to Buy: शेयर बाजार पर पिछले काफी समय से अस्थिरता है। इस साल की शुरुआत से अबतक बीएसई सेंसेक्स करीब 4.83% गिर चुका है। महंगाई का ऊंचा स्तर, ब्याज दरों में बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक तनाव, बैंकिंग संकट और मंदी की आशंका सहित ऐसे कई कारण है, जिनने कारण बाजार दबाव में बना हुआ है। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों ने इस कमजोर बाजार में भी कुछ ऐसे शेयरों को चुना है, जो अगले एक साल में आपको 27 से 40% तक का शानदार रिटर्न दिला सकते हैं। इन शेयरों में डीमार्ट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, महिंद्रा सीआईई, नजारा टेक्नोलॉजीज और ओबरॉय रियल्टी शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं
