ब्रोकरेज के रडार पर आए M&M सहित ये 6 शेयर, 2 में हो सकता है घाटा, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 27 नवंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कम से कम 6 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर्स, LTI माइंडट्री, सीमेंस इंडिया और प्रेस्टीज एस्टेट्स जैसे कई दिग्गज स्टॉक शामिल है। इनमें से 2 शेयरों के टारगेट प्राइस में ब्रोकरेज ने कटौती की है। इसके चलते आज के कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 10:18 AM
Brokerage Radar: मॉर्गन स्टेनली ने हुंडई के शेयर को 2,418 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 27 नवंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कम से कम 6 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर्स, LTI माइंडट्री, सीमेंस इंडिया और प्रेस्टीज एस्टेट्स जैसे कई दिग्गज स्टॉक शामिल है। इनमें से 2 शेयरों के टारगेट प्राइस में ब्रोकरेज ने कटौती की है। इसके चलते आज के कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। इसके अलावा बर्नस्टीन ने IT सेक्टर को लेकर अपनी राय जाहिर की है।

1. एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree)

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को 'रिड्यूस' की रेटिंग दी है और इसके लिए 5,140 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2031-32 तक 10 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू को पाना है। वे AI पर फोकस कर रहे हैं और अगले ग्रोथ साइकल के लिए अपने सेल्स इंजन को तैयार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें EBIT मार्जिन को 17-18% के बीच बनाए रखने के लिए डबल डिजिट ग्रोथ की आवश्यकता होगी।

वहीं Morgan Stanley ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसके लिए 7,050 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की सेल्स इंजन में मजबूत प्रगति और नए डील्स की पाइपलाइन को ध्यान में रखते हुए, उन्हें इसका आउटलुक मजबूत दिख रहा है।


2. सीमेंस लिमिटेड (Siemens Ltd)

ब्रोकरेज फर्म एंटीक (Antique) ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 8,856 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने Q4 में शानदार प्रदर्शन किया, खासकर मोबिलिटी और एनर्जी सेगमेंट्स में। उसकी इनकम में 34% का इजाफा हुआ, और EBITDA में 36% की बढ़ोतरी हुई। इस समय उनके पास एक मजबूत ऑर्डरबुक है, जो निकट और मध्यकालिक ग्रोथ के लिए पॉजिटिव संकेत है।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसके लिए 3,336 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के नई इलेक्ट्रिक SUVs जैसे BE 6E और XEV 9E की लॉन्चिंग से पॉजिटिव असर देखने को मिला है, हालांकि EV ऑफटेक पहले की अपेक्षाओं के मुकाबले धीमी है। नए मॉडलों की सफलता कंपनी को CAFE 3 नॉर्म्स पूरा करने में मदद करेगी।

4. कोल इंडिया (Coal India)

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसके लिए 525 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगले कुछ सालों तक बिजली की मांग काफी मजबूत रहने की उम्मीद है, जो कंपनी के वॉल्यूम और आय में ग्रोथ को सपोर्ट करेगा। फिलहाल में कंपनी का P/B 2.1x और P/E 6.8x है, जो आकर्षक वैल्यूएशन का संकेत देता है।

5. हुंडई इंडिया (Hyundai India)

मॉर्गन स्टेनली ने हुंडई के शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसके लिए 2,418 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि नए प्रोडक्ट और क्षमता विस्तार को FY26/27 में ग्रोथ के मुख्य इंजन के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी की SUVs और EVs में मजबूत स्थिति है।

6. प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estate)

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर की रेटिंग को घटाकर 'अंडरवेट' कर दिया है और इसके लिए 1,510 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने अपने FY25 के प्री-सेल्स ग्रोथ का अनुमान घटा दिया गया है। कंपनी ने पहली छमाही में केवल 29% लक्ष्य को हासिल किया है, जिसके कारण प्री-सेल्स की ग्रोथ कमजोर हुई है।

7. IT सेक्टर पर Bernstein की राय

बर्नस्टीन ने IT सर्विसेज सेक्टर में सुधार की उम्मीद जताई गई है, खासकर BFSI और AI डील्स में बढ़ोतरी को लेकर। ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 तक इस सेक्टर के सामान्य ग्रोथ के साथ बढ़ने की संभावना है। लार्जकैप कंपनियों जैसे Infosys और TCS को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनकी अमेरिकी बाजार में मजबूत उपस्थिति है।

यह भी पढ़ें- NTPC Green IPO Listing: ₹108 का शेयर 3% प्रीमियम पर लिस्ट, भागी ग्रे मार्केट से बनी घबराहट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।