Get App

Brokerage Radar: तिमाही नतीजों के बाद इन 7 शेयरों को खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने सोमवार 28 अक्टूबर को कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें महानगर गैस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), और ICICI बैंक सहित 7 शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजों का आकलन किया है। इनमें कई स्टॉक्स पर टारगेट प्राइस में भी बदलाव हुए हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 9:29 AM
Brokerage Radar: तिमाही नतीजों के बाद इन 7 शेयरों को खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए
Brokerage Radar: जेफरीज ने महानगर गैस के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने सोमवार 28 अक्टूबर को कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें महानगर गैस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), और ICICI बैंक सहित 7 शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजों का आकलन किया है। इनमें कई स्टॉक्स पर टारगेट प्राइस में भी बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

1. महानगर गैस (Mahanagar Gas)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने महानगर गैस के शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है, लेकिन उसका टारगेट प्राइस घटाकर 1,740 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट रही, लेकिन वॉल्यूम उम्मीद से 3% अधिक आया है। FY25/26 के वॉल्यूम अनुमानों को 4-7% तक बढ़ाने की उम्मीद है, हालांकि मुनाफे में 9-13% की कमी की संभावना है। वहीं नोमुरा ने महानगर गैस को डाउनग्रेड करते हुए ‘रिड्यूस’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1,250 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। उनका मानना है कि कंपनी का Q2 प्रदर्शन अनुमान से नीचे रहा है, और नीतिगत बदलाव के चलते निकट भविष्य का आउटलुक कमजोर है।

2. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने आईसीआईसीआई बैंक को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1,600 रुपये प्रति शेयर रखा है। CLSA का मानना है कि बैंक का बैलेंस शीट ग्रोथ स्थिर है और कर्ज गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने बैंक को ‘बाय’ रेटिंग दी है और 1,500 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। रिपोर्ट में बैंक की लागत नियंत्रण की तारीफ की गई है, और FY26 के लिए RoA और RoE को क्रमशः 2.19% और 17.4% पर रखा गया है। इसके अलावा नोमुरा ने भी इस बैंक पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और टारगेट को बढ़ाकर ₹1,575 प्रति शेयर कर दिया है। उसके अनुसार बैंक का Q2 प्रदर्शन मजबूत रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें