Get App

मौके पर चौका! सस्ते में मिल रहे हैं ये 36 शेयर जो कराएंगे तगड़ा मुनाफा, जानिए कहां है निवेश का शानदार मौका

जिन कंपनियों में निवेश से मुनाफा बनाने का शानदार मौका है उनमें Coal India, Hindustan Aeronautics जैसी लार्जकैप कंपनियां शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 11:19 AM
मौके पर चौका! सस्ते में मिल रहे हैं ये 36 शेयर जो कराएंगे तगड़ा मुनाफा, जानिए कहां है निवेश का शानदार मौका
ज्यादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर किसी कंपनी का आरओई और आरओसीई 20 फीसदी से ऊपर है तो अच्छा है।

बेंजामिन ग्राहम (Benjamin Garaham) से लेकर रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal) जैसे वैल्यू इनवेस्टर का शेयरों से प्रॉफिट बनाने का एक खास फॉर्मूला है। हाई क्वालिटी शेयरों को सस्ते प्राइस पर खरीदा जाए और इन्हें लंबे समय तक अपने पास रखा जाए। फिर ये शेयर पैसे को कई गुना तक बढ़ा देते हैं।

लेकिन, हाई क्वालिटी और सस्ते भाव का पता लगाना मुश्किल है। एक आम निवेशक के पास रिसर्च के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। एक्सपर्ट्स ने इसके कुछ तरीके बताए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शेयरों की क्वालिटी के बारे में जानने के कई पैमाने हैं। रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) इनमें सबसे प्रमुख हैं। ROE का मतलब है कि पूंजी पर कितना रिटर्न कंपनी को मिल रहा है। ज्यादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर किसी कंपनी का आरओई और आरओसीई 20 फीसदी से ऊपर है तो अच्छा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें