गन्ने के रस से एथेनॉल मामले में थोड़ी राहत से चीनी कंपनियों में तेजी की बहार लौटी। बलरामपुर चीनी का शेयर 5% से ज्यादा दौड़ा। इसके साथ ही धामपुर, द्वारिकेश और श्रीरेणुका के शेयर 5 से 7% उछले। बलरामपुर चीनी के CFO ने कहा सरकार के फैसले से इंडस्ट्री ने चैन की सांस ली। फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। जाइडस लाइफ का शेयर 4% चढ़ा। टोरंट फार्मा, ग्रेन्यूल्स और ल्यूपिन भी 2% ऊपर नजर आया। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। एनर्जी कारोबार अलग करने को बोर्ड की मंजूरी से सीमेंस में जोरदार उछाल देखने को मिला। ये शेयर 8% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं आज बाजार के दिग्गजों ने शॉर्ट टर्म में जोरदार पैसा बनाने के लिए जायडस लाइफ, ग्लेमार्क फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सन फार्मा और टोरेंट फार्मा के शेयर पर दांव लगाया।
