स्ट्रक्चरल अपट्रेंड में हैं ये दो लार्जकैप स्टॉक पोर्टफोलियो में जरूर करें शामिल : मिलन वैष्णव

वैष्णव ने कहा कि वह बेहतर रिलेटिव स्ट्रेंथ और लो बीटा वाले शेयरों को प्राथमिकता देंगे। उनका कहना है कि ल्यूपिन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इस मानदंड में फिट बैठते हैं

अपडेटेड May 14, 2024 पर 1:28 PM
मिलन ने कहा कि वे इस समय बाजार में सुरक्षात्मक नजरिया बनाए रखने के पक्ष में हैं। ऐसे में वे बेहतर रिलेटिव स्ट्रेंथ और लो बीटा वाले शेयरों को प्राथमिकता देंगे

निश्चित तौर पर एबीबी इंडिया और सीमेंस पोर्टफोलियो स्टॉक हैं। दोनों स्टॉक स्ट्रक्चरल अपट्रेंड में हैं। निवेशक इन शेयरों में निवेश बनाए रख सकते हैं। ये बातें जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के मिलन वैष्णव ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं। उनका मानना है कि आने वाले महीनों में फार्मा शेयरों में मजबूती देखने को मिलेगी। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी ऑटो के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद इस इंडेक्स में कुछ कमजोरी आ रही है। कैपिटल मार्केट में लगभग दो दशक बिताने वाले वैष्णव को लगता है कि यह इंडेक्स अब कुछ राहत की सांस लेता नजर आएगा। यानी इसमें हल्का करेक्शन देखने को मिल सकता है।

यहां हम आपके लिए मिलन से हुई बातचीत का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि निफ्टी में अब और ज्यादा गिरावट नहीं होगी?


इसके जवाब में मिलन ने कहा कि वे अभी ये नहीं कहेंगे कि निफ्टी अब मुश्किलों से बाहर हो गया है। वास्तव में, वर्तमान रिट्रेसमेंट प्राइमरी ट्रेंड में बदलाव का पहला संकेत है। फिलहाल, 22,794 का हाई, निफ्टी का इंटरमीडिएट टॉप बन गया है और जब तक निफ्टी इस लेवल को पार नहीं कर लेता तब तक बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफा वसूली का डर बना रहेगा। इस समय निफ्टी के लिए 22,000-22,100 के जोन में मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए नहीं रख पाता तो बाजार में और कमजोरी आ सकती है। इसके आलावा चुनावी माहौल में बाजार में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए आपकी ट्रेडिंग रणनीति क्या है?

इस पर मिलन ने कहा कि जब तक निफ्टी 22,000 के ऊपर और बैंक निफ्टी 47,000 के ऊपर रहता है तब तक इनमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। वहीं, अगर ये सपोर्ट टूट जाते हैं तो शॉर्ट पोजीशन बनाने को मौके होंगे।

क्या आपको लगता है कि एबीबी इंडिया और सीमेंस पोर्टफोलियो स्टॉक हैं?

इस पर अपनी राय देते हुए मिलन ने कहा निश्चित तौर पर एबीबी इंडिया और सीमेंस पोर्टफोलियो स्टॉक हैं। दोनों स्टॉक स्ट्रक्चरल अपट्रेंड में हैं। निवेशक इन शेयरों में निवेश बनाए रख सकते हैं। हालांकि, हमें इस नियम को ध्यान में रखना चाहिए किसी भी समय, किसी भी गिरावट की स्थिति में कम से कम 70 फीसदी मुनाफा सुरक्षित रहना चाहिए। ऐसे में निवेशकों को एबीबी इंडिया और सीमेंस में अपने स्टॉप लॉस को ऊपर की और बढ़ाते हुए टिके रहना चाहिए। निवेशकों को अपना स्टॉपलॉस ऐसा रखना चाहिए कि अगर वह ट्रिगर भी हो जाए तो उनका 70 फीसदी मुनाफा बचा रहे।

क्या आपको लगता है कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स चालू वित्त वर्ष में स्टार परफॉर्मर रहेगा?

इस पर मिलन के कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में फार्मा इंडेक्स मजबूत रहेगा। इस बात की उम्मीद है बाजार आगे जोखिम से बचने के लिए सतर्क नजरिया अपनाएगा। इससे एफएमसीजी, आईटी ओर निफ्टी फार्मा जैसे पारंपरिक रूप से डिफेंसिव माने जाने वाले सेक्टर बेहतर प्रदर्शन करते दिख सकते हैं।

Stocks Views : कमिंस इंडिया और BEMLमें खरीदारी की सलाह, जानिए ग्लैंड फार्मा पर क्या है एक्सपर्ट की राय

मई के बाकी बचे दिनों के लिए आपके दो पसंदीदा स्टॉक कौन हैं?

इस पर बात करते हुए मिलन ने कहा कि वे इस समय बाजार में सुरक्षात्मक नजरिया बनाए रखने के पक्ष में हैं। ऐसे में वे बेहतर रिलेटिव स्ट्रेंथ और लो बीटा वाले शेयरों को प्राथमिकता देंगे। उनका कहना है कि ल्यूपिन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इस मानदंड में फिट बैठते हैं। मिलन के मुताबिक ल्यूपिन में आने वाले हफ्तों में 1,800 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, टीसीएस में आने वाले कुछ हफ्तों में 4,200 रुपए का लक्ष्य हासिल हो सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।