Stocks Views : कमिंस इंडिया, बीईएमएल और ग्लैंड फार्मा ने 13 मई के पिछले कारोबारी सत्र में ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। कमिंस इंडिया पिछले कई महीनों में एक बड़ा स्टार परफॉर्मर रहा है। इस स्टॉक ने हायर हाईज, हायर लोज फॉर्मेशन बनाए रखा है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। पिछले कारोबारी दिन ये स्टॉक 3,527.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और एनएसई पर 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 3,512.35 रुपये पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।
13 मई को बीईएमएल में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। यह स्टॉक कल 14.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 3,676.45 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक के वॉल्यूम में कई गुना उछाल देखने को मिला थै। स्टॉक ने डेली टाइम फ्रेम पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा यह स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
ग्लैंड फार्मा में भी कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। एनएसई पर यह स्टॉक 3.2 फीसदी बढ़कर 1,764 रुपये पर पहुंच गया । स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा, यह 200-डे ईएमए और 21-डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ। इसने कल दिन के दौरान 50-डे ईएमए को भी टेस्ट किया।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति
कमिंस इंडिया (Cummins India): कमिंस इंडिया ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। 22 अप्रैल के बाद एक भी कैंडल ने बोलिंगर बैंड के मिडिल बैंड के पास क्लोजिंग नहीं दी है और बैंड के ऊपरी सिरे के पास क्लोजिंग देना जारी रखा है। ये भी मजबूती का संकेत देता है। ऐसे में किसी गिरावट में 3,475 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में 3,600-3,620 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। जब तक ये स्टॉक 3,420 रुपए के नीचे नहीं जाता इसमें तेजी बनी रहेगी।
बीईएमएल (BEML): पिछले कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर बीईएमएल पिछले स्विंग हाई के करीब बंद हुआ था। इसके ऊपर बंद होने पर नई तेजी आ सकती है। स्टॉक अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का अनुसरण करते हुए अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। संक्षेप में कहें तो बीईएमएल के लिए रुझान सकारात्मक है। 3,720 रुपये के ऊपर जाने पर स्टॉक में 3,850 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। जब तक यह स्टॉक 3,580 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी कायम रहेगी।
ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma): पिछले कारोबारी सत्र में फार्मा सेक्टर पूरे दिन चमकता रहा और ग्लैंड फार्मा तेजी के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर स्टॉक ने ट्राइएंगल पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही, एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ने अभी तेजी का क्रॉसओवर दिखाया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। संक्षेप में कहें तो ग्लैंड फार्मा के लिए रुझान तेजी का है। 1,770 रुपये से ऊपर का ब्रेक स्टॉक को 1,823 रुपये तक ले जा सकता है। जब तक स्टॉक 1,716 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।