Stock picks:बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी आज 100 अंक की रेंज में घूम रहा है। लेकिन निफ्टी बैंक में करीब 300 अंकों की कमजोरी है। स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी ऊपर है। मिडकैप में भी खरीदारी का रुझान है। दायरे में घूम रहे बाजार में आज एवेन्यू सुपरमार्ट (AVENUE SUPERMART)और वरुन वेवरेज (VARUN BEV) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। एवेन्यू सुपरमार्ट 56.60 रुपए यानी 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 5136 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 44.50 रुपए यानी 2.98 फीसदी की तेजी लेकर 1535 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 1,553.40 रुपए है।
