बाजार पर ट्रेड वॉर का डर हावी है। सेंसेक्स -निफ्टी आधा-आधा परसेंट नीचे कामकाज कर रहे है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली ज्यादा है। पॉलिसी से पहले बैंक निफ्टी में भी दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे मॉनसून से कंपनी को फायदा होगा। RBI की dovish policy रही तो एमएंडएम के लिए पॉजिटिव होगा। अच्छा मॉनसून और रेट कटौती का कॉम्बो काफी अच्छा रह सकता है। हालांकि कुल मिलाकर ऑटो सेक्टर में मूड खराब है।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल भी हमारे BIG स्टॉक्स में OMCs शामिल थे। सभी OMCs कल दिन के शिखर पर बंद हुए। आज भी सबसे पहले इन्हीं शेयरों में रिकवरी आनी चाहिए। क्रूड का $60 तक फिसलना सेक्टर के लिए पॉजिटिव है। सस्ते क्रूड से कंपनियों के मार्जिन सुधरने की उम्मीद है।
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। मार्च 2020 के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। लगातार चार हफ्तों से तेजी का मूड देखने को मिला। क्रूड में नरमी शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव है। कल 20 WEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। तीन दिनों से अच्छी डिलिविरी खरीदारी रही। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर भाव पहुंचा है। वायदा में कल लॉन्ग सौदे बने।
अनुज सिंघल ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर बेहद मजबूत है। कमजोर बाजार में भी नए शिखर पर शेयर पहुंचा है। क्रूड में गिरावट शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव रहा। 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट के कगार पर है। वायदा में मजबूत लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।