इस बैंकिंग स्टॉक में जल्द दिखेगा 25 रुपये का उछाल, Dealing Rooms में हुई जोरदार खरीदारी

डीलर्स ने आज अपने क्लाइंट्स से दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने प्राइवेट बैंक के स्टॉक में बीटीएसटी और दिग्गज टेलीकॉम स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
डीलर्स को लगता है कि इस टेलीकॉम स्टॉक में 810-820 रुपये के टारगेट जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। इस शेयर में आज 12.5 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


    डीलर्स ने आज के बाजार को देखते हुए अपने क्लाइंट्स से दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने एक बैंकिंग स्टॉक में बीटीएसटी और दूसरे शेयर के रूप में टेलीकॉम स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी। उनका मानना है कि इन दोनों स्टॉक्स में जोरदार तेजी नजर आयेगी

    LimeRoad से उपलब्ध होंगे अनलिमिटेड और V-Mart Retail के सभी प्रोडक्ट्सः ललित अग्रवाल

    ICICI BANK

    यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले कहा कि आज आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को BTST strategy अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का मानना है कि इस स्टॉक में 15-25 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। आज इस स्टॉक में 10% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इस काउंटर में DII द्वारा फ्रेश बाईंग देखने को मिली है।

    BHARTI AIRTEL

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में दिग्गज टेलीकॉम स्टॉक भारती एयरटेल में दांव लगाया गया। यतिन ने कहा कि इस स्टॉक पर डीलर्स ने पोजीशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 810-820 रुपये के टारगेट जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। इसमें आज 12.5 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। आज इस शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों के अच्छे नतीजे आयेंगे।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।