35 रुपये गिर सकता है ये आईटी स्टॉक, शेयर में डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली

INFOSYS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आज आईटी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक पर दांव लगाया। डीलर्स की शेयर में STBT यानी कि आज बेचें और कल खरीदें की स्ट्रैटेजी अपनाने की राय है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 25-35 रुपये के गिरावट की आशंका है

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 11:34 PM
CIPLA पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 5-6% तेजी की उम्मीद की जा सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check:  रिलायंस इंडस्ट्री के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निचले स्तरों से निफ्टी 125 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी में करीब 250 प्वाइंट का सुधार नजर आया। मिडकैप इंडेक्स में भी खरीदारी लौटी। FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। नेस्ले में 4% से ज्यादा का उछाल देखन को मिला। इसके साथ ही जुबिलेंट फूड, कोलगेट और मैरिको में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। वहीं IT और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने आईटी सेक्टर से इंफोसिस का स्टॉक चुना। जबकि फार्मा सेक्टर ने उन्होंने सिप्ला के स्टॉक पर दांव लगाया।

    INFOSYS

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज आईटी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक इंफोसिस पर दांव लगाया। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इंफोसिस पर बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स की शेयर में STBT यानी कि आज बेचें और कल खरीदें की स्ट्रैटेजी अपनाने की राय है। डीलर्स का कहना है कि आज FIIs की तरफ से IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 25-35 रुपये के गिरावट की आशंका है। दिसंबर सीरीज में शेयर में फ्रेश शॉर्ट बनते हुए दिखाई दिये हैं।

    Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towers का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा


    CIPLA

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फार्मा सेक्टर से सिप्ला के शेयर पर दांव लगाया। यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने सिप्ला में अपने क्लाइंट्स के खरीदारी करवाई। डीलर्स की फार्मा शेयरों में खरीदारी की राय है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 5-6% तेजी की उम्मीद की जा सकती है। घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी होती हुई दिखाई दी है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।