Dealing Room Check: रिलायंस इंडस्ट्री के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निचले स्तरों से निफ्टी 125 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी में करीब 250 प्वाइंट का सुधार नजर आया। मिडकैप इंडेक्स में भी खरीदारी लौटी। FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। नेस्ले में 4% से ज्यादा का उछाल देखन को मिला। इसके साथ ही जुबिलेंट फूड, कोलगेट और मैरिको में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। वहीं IT और ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने आईटी सेक्टर से इंफोसिस का स्टॉक चुना। जबकि फार्मा सेक्टर ने उन्होंने सिप्ला के स्टॉक पर दांव लगाया।
