बाजार की शुरुआत आज सुस्ती के साथ होने के संकेत मिल रहे है। 5 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 33.01 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 65446.04 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 9.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 19398.50 के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19444-19481 और बड़ा रेजिस्टेंस 19509-19537/575 पर है। पहला बेस 19322-19276 का और बड़ा बेस 19237-19191 पर है। कल ट्रेड रेंज ने काम किया है और बेस से दो स्विंग मिले। संस्थागत आंकड़े अच्छे, FIIs नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट्स 94370 है। एक्सपायरी पर ऑप्शन राइटर्स का दबदबा है। 19400-19500-19600 पर कॉल राइटर्स हावी है। 19300-19200-19100 पर पुट राइटर्स हावी है। 19400 पर कॉल और पुट दोनों शॉर्ट किए गए हैं। 19322-19276 पर बेस और 19481-19509 पर रेजिस्टेंस है। स्विंग ट्रेडर्स पहले बेस के करीब खरीदारी कर सकते हैं। 19444 पर अपने ट्रेड की समीक्षा करें। 19444 पार हुआ तो स्विंग में 19481-19509 संभव है। एक्सपायरी से जुड़ा तेज स्विंग 19509 के बाद ही आएगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 45356-45448 और बड़ा रेजिस्टेंस 45560-45710/45840 पर है। पहला बेस 45010-44890 का और बड़ा बेस 44743-44610 पर है। निफ्टी बैंक में अभी भी ऑप्शन रेंज में घूम रहा है। 45000-44800 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रहा है। 45400-45500 जोन में कॉल राइटर्स जमें है। इंडेक्स में हल्की सुस्ती, पहले बेस पर लॉन्ग के मौके है। 45448-45560 पर निकलने की कोशिश करें । एक्सपायरी स्विंग के लिए 45560 के ऊपर टिकना जरूरी है। 45560 के ऊपर टिका तो स्विंग में 45710-840 भी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।