Get App

Stock Market: बाजार खुलने से पहले निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए यह लेवल है अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19444-19481 और बड़ा रेजिस्टेंस 19509-19537/575 पर है। पहला बेस 19322-19276 का और बड़ा बेस 19237-19191 पर है। कल ट्रेड रेंज ने काम किया है और बेस से दो स्विंग मिले। संस्थागत आंकड़े अच्छे, FIIs नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट्स 94370 है। एक्सपायरी पर ऑप्शन राइटर्स का दबदबा है। 19400-19500-19600 पर कॉल राइटर्स हावी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 8:45 AM
Stock Market: बाजार खुलने से पहले निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए यह लेवल है अहम, इनसे  हरगिज ना चूके नजर
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 45356-45448 और बड़ा रेजिस्टेंस 45560-45710/45840 पर है।

बाजार की शुरुआत आज सुस्ती के साथ होने के संकेत मिल रहे है। 5 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 33.01 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 65446.04 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 9.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 19398.50 के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19444-19481 और बड़ा रेजिस्टेंस 19509-19537/575 पर है। पहला बेस 19322-19276 का और बड़ा बेस 19237-19191 पर है। कल ट्रेड रेंज ने काम किया है और बेस से दो स्विंग मिले। संस्थागत आंकड़े अच्छे, FIIs नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट्स 94370 है। एक्सपायरी पर ऑप्शन राइटर्स का दबदबा है। 19400-19500-19600 पर कॉल राइटर्स हावी है। 19300-19200-19100 पर पुट राइटर्स हावी है। 19400 पर कॉल और पुट दोनों शॉर्ट किए गए हैं। 19322-19276 पर बेस और 19481-19509 पर रेजिस्टेंस है। स्विंग ट्रेडर्स पहले बेस के करीब खरीदारी कर सकते हैं। 19444 पर अपने ट्रेड की समीक्षा करें। 19444 पार हुआ तो स्विंग में 19481-19509 संभव है। एक्सपायरी से जुड़ा तेज स्विंग 19509 के बाद ही आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें