Get App

ये बाजार सिर्फ पैसा नहीं बल्कि वेल्थ बनाने वाला है, बड़ा सोचें और अगले 20 साल के हिसाब से फैसले लें: अनुज सिंघल

जून में रिटेल ने अपनी ताकत को दिखाया है। चुनाव नतीजों के दिन, रिटेल ने एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी की है। जून में इक्विटी MF में 40,573 करोड़ रुपए का निवेश आया है। भारतीय बाजार अब विकसित बाजारों जैसे प्रदर्शन कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 12:43 PM
ये बाजार सिर्फ पैसा नहीं बल्कि वेल्थ बनाने वाला है, बड़ा सोचें और अगले 20 साल के हिसाब से फैसले लें: अनुज सिंघल
आज निफ्टी बैंक की वीकली ऑप्शन एक्सपायरी है। निफ्टी बैंक को ट्रेड करना नामुमकिन जैसा है। आज दिन की छोटी रेंज 52,270-52,684 है

बजट से पहले बाजार में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि। बाजार में गिरावट नहीं आ रही है। इसकी वजह ये है कि रिटेल निवेशकों ने बड़ा ट्रेंड पकड़ लिया है। जून में रिटेल ने अपनी ताकत को दिखाया है। चुनाव नतीजों के दिन, रिटेल ने एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी की है। जून में इक्विटी MF में 40,573 करोड़ रुपए का निवेश आया है। भारतीय बाजार अब विकसित बाजारों जैसे प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय बाजार अब FIIs के मूड पर निर्भर नहीं हैं। FIIs एक दिन भारत आएंगे, ज्यादा दिन अनदेखी नहीं कर सकते। भारत की सबसे बड़ी ताकत मजबूत लोकतंत्र और बेहतर डेमोग्रॉफी है। ये बाजार सिर्फ पैसा नहीं बल्कि वेल्थ बनाने वाला है। बड़ा सोचें और अगले 20 साल के हिसाब से फैसले लें। जरा सोचें आप कितना पैसा बनाएंगे जब निफ्टी 1.5-2 लाख का होगा।

निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,530-24,551 (वीकली ऑप्शन जोन) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,770-24,940 (मंथली ऑप्शन जोन) पर है। वहीं, इसके लिए पहला सपोर्ट 24,300-24,340 (वीकली ऑप्शन जोन, कल का निचला स्तर) पर बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 (10 DEMA जोन) पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,360-24,400 है। निफ्टी में लॉन्ग सौदों में 24,331 का SL लगाएं। 24,331 जब तक बच रहा है तब तक शॉर्ट नहीं करेंगे। 24,331 के नीचे फिसले तो शॉर्ट के बारे में सोचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें