Get App

इस मीडिया फर्म ने 1:10 के अनुपात में शेयर स्प्लिट का ऐलान किया, शेयर बीते 5 सालों में 89000% चढ़ चुका है

Sri Adhikari Brothers ने 6 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों को शेयर के स्प्लिट के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के इस फैसले से उसका प्रत्येक शेयर 10 शेयरों में बंट जाएगा। इससे इनवेस्टर्स के लिए कंपनी के शेयर में निवेश करना आसान हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:10 PM
इस मीडिया फर्म ने 1:10 के अनुपात में शेयर स्प्लिट का ऐलान किया, शेयर बीते 5 सालों में 89000% चढ़ चुका है
इस स्मॉलकैप शेयर ने बीते 5 सालों में अपने रिटर्न से चौंकाया है।

श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क ने अपने शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट करने का ऐलान किया है। इससे इस मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी का शेयर 6 जनवरी को 1.6 फीसदी चढ़कर 1,705 रुपये पर पहुंच गया। इस स्मॉलकैप शेयर ने बीते 5 सालों में अपने रिटर्न से चौंकाया है। इस दौरान इसने 89,000 फीसदी रिटर्न दिया है।

Sri Adhikari Brothers ने 6 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों को शेयर के स्प्लिट के बारे में जानकारी दी है। उसने कहा है, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रत्येक 10 रुपये फेस वैल्यू के मौजूदा 1 (एक) इक्विटी शेयर को प्रत्येक 1 रुपये फैस वैल्यू के 10 फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों में सब-डिवीजन स्प्लिट को मंजूरी दी है।"

कंपनी ने कहा है कि इस स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाद में दी जाएगी। यह जानकारी पोस्टल बैलेट से शेयरहोल्डर्स का एप्रूवल लेने के बाद दी जाएगी। कंपनी के इस फैसले से उसका प्रत्येक शेयर 10 शेयरों में बंट जाएगा। इससे इनवेस्टर्स के लिए कंपनी के शेयर में निवेश करना आसान हो जाएगा।

श्री अधिकारी ब्रदर्स ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि स्प्लिट के फैसले से शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ेगी। इससे रिटेल इनवेस्टर्स की इस शेयर में दिलचस्पी भी बढ़ेगी। कंपनी की शुरुआत 1994 में हुई थी। यह एक मीडिया कंपनी है, जो कंटेंट प्रोडक्शन, ब्रॉडकास्टर्स के कंटेंट के सिंडिकेशन, एग्रीगेटर्स और सैटेलाइट जैसे फील्ड में ऑपरेट करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें