Get App

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का पसंदीदा यह SME स्टॉक दो दिनों में 40% टूटा, क्या है आपके पास?

21 जुलाई को दोपहर के कारोबार में C2C एडवांस्ड सिस्टम्स में 20% का लोअर सर्किट लग गया। तब यह 268.15 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। इस शेयर में दो दिनों में 40 फीसदी की गिरावट आई है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 3:37 PM
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का पसंदीदा यह SME स्टॉक दो दिनों में 40% टूटा, क्या है आपके पास?
C2C Advanced Systems Share : C2C एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और C4I सिस्टम्स प्रोवाइडर है

SME सेक्टर की पनी C2C एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर दिसंबर 2024 में लिस्ट होने के बाद लगभग दोगुने भागे थे। लेकिन पिछले दो दिनों में यह शेयर 40 फीसदी टूट गया है। मार्च के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक FIIs के पास कंपनी की 3.18% हिस्सेदारी है। जबकि, जानेमाने निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल के पास इसमें 3.82% और 2.75% हिस्सेदारी थी। वहीं, बंगाल फाइनेंस के पास कंपनी में 1.27% हिस्सेदारी है।

21 जुलाई को दोपहर के कारोबार में C2C एडवांस्ड सिस्टम्स में 20% का लोअर सर्किट लग गया। तब यह 268.15 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। इस शेयर में दो दिनों में 40 फीसदी की गिरावट आई है।

569 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी शेयर सोमवार को भी लगभग 20 प्रतिशत गिरकर 335.15 रुपये के निचले सर्किट (lower circuit) पर आ गए थे। इस स्टॉक में भारी गिरावट आई है और यह अभी अपने 52-हफ़्ते के उच्चतम स्तर 888 रुपये से लगभग 72 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है, जबकि पिछले एक साल में इसमें 46 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है।

जानें क्यों आई शेयर में बिकवाली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें