Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की इनवेस्टमेंट कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) ने निवेशकों ने काफी पूंजी डुबोई है। पिछले 10 कारोबारी दिनो में नौ दिन इसके शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं। वहीं एक दिन 3 फीसदी से अधिक फिसला था। इन दस दिनों में इसका मार्केट कैप करीब 20 हजार करोड़ रुपये गिर गया। 7 मार्च को यह 9,744.40 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था लेकिन इस हाई से यह करीब 39 फीसदी फिसल चुका है और इसका मार्केट कैप ₹49,365 करोड़ से गिरकर ₹30,155 करोड़ पर आ गया है। पिछले कारोबारी हफ्ते यह 22 फीसदी टूटा था और इस कारोबारी हफ्ते यह 21 फीसदी से अधिक फिसला है। फिलहाल BSE पर यह 5960.20 (Tata Investment Share Price) रुपये के भाव पर है।
