Stocks in Trend: आज स्टॉक मार्केट में नए जमाने की तीन दिग्गज प्लेटफॉर्म कंपनियां- पेटीएम (Paytm) की वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications), पॉलिसीबाजार (PolicyBazaar) की पीबी फिनटेक (PB Fintech) और मीशो (Meesho) पर खास नजर रहेगी। मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर इनके शेयरों में आज तेज हलचल की गुंजाइश है। जहां एक तरफ पेटीएम की प्रॉफिटेबेलिटी में सुधार जारी रहा तो पीबी फिनटेक का सभी इंश्योरेंस सेगमेंट्स में परफॉरमेंस अच्छा रहा और मीशो ने भी तेजी से घाटा रिकवर किया और ऑर्डर ग्रोथ भी मजबूत रही। यहां इन तीनों कंपनियों के कारोबारी सेहत की डिटेल्स दी जा रही है।
कैसी रही तीनों कंपनियों की मार्च तिमाही?
मार्च 2026 तिमाही में पेटीएम सालाना आधार पर (-)4.7% के ऑपरेटिंग प्रॉजिन से तेजी से सुधरकर 5.8% पर आ गई। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें गिरावट आई क्योंकि दिसंबर 2025 तिमाही में यह आंकड़ा 7.1% पर था। टैक्स से पहले बिना एक्सपेप्शनल आइटम्स के कंपनी ₹173 करोड़ के मुनाफे में रही, जबक एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ₹20 करोड़ के घाटे में थी। हालांकि इस मोर्चे पर भी कंपनी को तिमाही आधार पर झटका लगा है और यह दिसंबर 2025 तिमही में ₹230 करोड़ के मुनाफे से 24.8% कम हुआ है।
मार्च 2026 तिमाही में पेटीएम सालाना आधार पर ₹545 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹183 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। हालांकि दिसंबर 2025 तिमाही में यह ₹225 करोड़ के मुनाफे में थी।। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ₹21 करोड़ का एक्सपेश्नल गेन हुआ था जबकि पिछले साल की समान अवधि में ₹522 करोड़ का एक्सपेश्नल लॉस।
PB Fintech (PolicyBazaar)
मार्च 2026 तिमाही में पीबी फिनटेक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54% उछलकर ₹261 करोड़ पर पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो शुद्ध मुनाफा 115% बढ़कर ₹670 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹2,061 करोड़ तो पूरे वित्त वर्ष 2026 में 37% उछलकर ₹6,794 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने मार्च तिमाही में इंश्योरेंस से कुल ₹9217 करोड़ का इंश्योरेंस प्रीमियम जुटाया जिसमें नए कोर ऑनलाइन इंश्योरेंस में 44% तो हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस मिलाकर नए प्रोटेक्शन प्रीमियम में 67% की तेजी आई। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो टोटल इंश्योरेंस प्रीमियम 42% बढ़कर ₹29,934 करोड़ पर पहुंच गया जिसे प्रोटेक्शन प्रीमियम में 57% की ग्रोथ से सपोर्ट मिला।
मार्च 2026 तिमाही में मीशो का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 88% घटकर ₹166.3 करोड़ रह गया। तिमाही आधार पर इसमें ₹490.7 करोड़ के मुकाबले सुधार दिखा। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 47% बढ़कर ₹3,531.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन तिमाही आधार पर यह फ्लैट ही रहा। दिसंबर 2025 तिमाही में इसे ₹3,517.6 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था। कंपनी का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) करीब 43% उछलकर ₹11,371 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑर्डर वॉल्यूम भी 43% बढ़कर 71.7 करोड़ पर पहुंच गया। मीशो मॉल में अच्छी ग्रोथ दिखी और सालाना आधार पर यह 82% की रफ्तार से बढ़ा। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का एडजस्टेड ईबीआईटीडीए मार्जिन तिमाही आधार पर 245 बेसिस प्वाइंट्स सुधरकर (-)1.7% पर पहुंच गया।
हालांकि 12 महीने का ट्रेलिंग फ्री कैश फ्लो ₹591 करोड़ से (-)₹633 करोड़ पर आ गया जिसे वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही और तीसरी तिमाही में निवेश और अस्थायी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट का झटका लगा। आगे को लेकर कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में लागत और कंज्यूमर सेंटिमेंट में दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि नए यूजर्स जोड़ने को लेकर यह निवेश करती रहेगी और इसकी योजना पेमेंट बिजनेस में ₹100 करोड़ के निवेश की है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।