Titagarh Rail के शेयरों में ब्लॉक डील, ब्लैकरॉक ने खरीदे 9.46 लाख शेयर

पिछले एक महीने में Titagarh Rail ने 41 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 70 फीसदी भाग चुका है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 262 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने 4891 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 11:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में आज 26 जून को बड़ी ब्लॉक डील देखी गई।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में आज 26 जून को बड़ी ब्लॉक डील देखी गई। ब्लैकरॉक ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स फंड इंक ने कंपनी में निवेश किया है। ब्लैकरॉक ने 9.46 लाख से ज्यादा शेयर 153.12 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। खरीद मूल्य 1618 रुपये प्रति शेयर रहा, जो मंगलवार को BSE पर शेयर के क्लोजिंग प्राइस के बराबर है। ब्लॉक डील के चलते टीटागढ़ के शेयरों में आज 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला और यह स्टॉक 1815.05 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर 9.19 फीसदी की बढ़त के साथ 1,766.90 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

Titagarh Rail block deal: प्रमोटर ने बेचे 26.93 लाख से अधिक शेयर

BSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार रश्मि चौधरी ने 1618 रुपये की कीमत पर 26.93 लाख से अधिक शेयर बेचे। इस डील से उन्हें करीब 436 करोड़ रुपये मिले। चौधरी रेलवे सेक्टर की इस कंपनी की प्रमोटर हैं। NSE पर उपलब्ध शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार मार्च तिमाही तक उनके पास 1.28 करोड़ से अधिक शेयर थे, जो कंपनी में 9.52% हिस्सेदारी के बराबर है।


Titagarh Rail ने 4 सालों में दिया 4891% रिटर्न

पिछले एक महीने में स्टॉक ने 41 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 70 फीसदी भाग चुका है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 262 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने 4891 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है। टीटागढ़ एक मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जिसकी भारत और इटली में मजबूत उपस्थिति है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें, शहरी मेट्रो, पैसेंजर कोच की विस्तृत रेंज शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।