एक साल में 104% चढ़ा शेयर, अब रक्षा मंत्रालय से कंपनी को मिला ₹170 करोड़ का ऑर्डर

Titagarh Rail Shares: टीटागढ़ रेल को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शनिवार 17 फरवरी को जारी एक बयान में बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से 250 स्पेशलाइज्ड वैगनों को बनाने और उसे सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू करीब ₹170 करोड़ है और यह 36 महीने में पूरा होना है

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 10:03 PM
Titagarh Rail Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर पिछले एक साल में 104.04% ऊपर चढ़ें हैं

Titagarh Rail Shares: टीटागढ़ रेल को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शनिवार 17 फरवरी को जारी एक बयान में बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से 250 स्पेशलाइज्ड वैगनों को बनाने और उसे सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू करीब ₹170 करोड़ है और यह कॉन्ट्रैक्ट हस्ताक्षर के 12 महीने बाद शुरू होने वाला है और 36 महीने में पूरा होना है। इससे पहले, कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी ने पिछले महीने रेलवे कंपोनेंट्स और सबसिस्टम कारोबार में कदम रखने के लिए दिल्ली के एम्बर ग्रुप के साथ मिलकर साझेदारी का ऐलान किया।

दोनों कंपनियों ने भारत और यूरोप दोनों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) का गठन किया है। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश चौधरी ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया था कि यह सौदा यूरोप में उनके लिए नए अवसर पैदा करने के लिए बनाया गया है। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) में सबसिस्टम और ट्रेन इंटीरियर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इस हफ्ते इन 5 शेयरों ने बनाया सबसे अधिक पैसा, क्या आपने भी इन पर लगाया था दांव?


टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार 16 फरवरी को 0.53% बढ़कर ₹953.7 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में स्टॉक में 11.6% की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में इसमें 44.13 फीसदी और पिछले एक साल में इसमें 104.04% की बढ़ोतरी हुई है।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का 52-वीक हाई 1,248.90 रुपये है और फिलहाल इसके शेयर इस स्तर से 23.31% नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं इसका 52-वीक लो 203.20 रुपये है और फिलहाल इसके शेयर इस स्तर से करीब 371.33 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दिसंबर तिमाही के दौरान प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 44.97% से घटाकर 42.46 फीसदी कर दी। हालांकि इस दौरान म्यूचुअल फंड और एफआईआई की हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।