Get App

Market Live: सेंसेक्स 279 अंक टूटा, निफ्टी 11,250 से ऊपर बरकरार

फाउंडर्स में झगड़े की खबर से इंडिगो के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2019 पर 9:53 AM
Market Live: सेंसेक्स 279 अंक टूटा, निफ्टी 11,250 से ऊपर बरकरार

1.40 PM

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद हिंडाल्को के शेयरों में तेजी आई है। कंपनी के शेयर 2.2 फीसदी चढ़कर 194.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

12.40 PM

कोल इंडिया में ब्लॉक डील

कोल इंडिया के करीब 10 लाख शेयरों में ब्लॉक डील हुई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह डील किन लोगों के बीच हुई है।

12.30 PM

फार्मा शेयर गिरे

NSE Nifty Pharma Index में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में कैडिला हेल्थकेयर और पिरामल इंडस्ट्रीज हैं।

12.00 PM

ऑल टाइम हाई पर टाइटन के शेयर

टाइटन के शेयर 1.41 फीसदी चढ़कर अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयर अभी 1179.55 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

10.45 AM

इंडिगो के शेयर क्यों गिरे?

फाउंडर्स में झगड़े की खबर से इंडिगो के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिरे। पिछले सात महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी के शेयर 1485.75 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर 30 फीसदी चढ़े हैं. जबकि इस दौरान सेंसेक्स में सिर्फ 5 फीसदी की तेजी आई।

10.30 AM

Sun Pharma के शेयर 7 फीसदी गिरे

फार्मा कंपनी Sun Pharma के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 7.5 फीसदी गिरकर 379.05 रुपए पर आ गए। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कंपनी के शेयरों का ट्रेडिंग वॉल्यूम 20 दिनों को औसत का दोगुना है। 

09:50 AM

ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी में भी सुस्त कारोबार हो रहा है। लेकिन यूरोपीय ऑटो पर टैरिफ प्लान टलने से कल अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए। उधर सऊदी अरब में ड्रोन हमले के बाद सप्लाई घटने की आशंका से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट का भाव 72 डॉलर के पार निकल गया है। ऑटो टैरिफ टलने से US मार्केट में मजूबती आई। कल डाओ निचले स्तरो से 190 अंक सुधरा। यूरोपीय ऑटो पर ट्रैरिफ 6 माह के लिए टलने की खबरें आने के बाद बाजार में जोश आया। 18 मई तक ऑटो टैरिफ पर फैसला होना है। ट्रंप आज इमिग्रेशन पॉलिसी पर अहम एलान कर सकते हैं। इस बीच US में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। साइबर हमले की आशंका में ट्रंप ने नेशनल इमरजेंसी घोषित की है। विदेशी टेलीकॉम सेवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी की घोषणा की गई है। चीन की टेलीकॉम कंपनी हुवाई पर इसका असर पड़ेगा।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में मामूली तेजी दिख रही है। आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 13,791.12 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,111.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल और गैस शेयरों में भी कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बैंक शेयरों में बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी में कमजोरी दिख रही है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.68 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं, प्राइवेट बैंक इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है। बैंक शेयरों में कमजोरी के चलते बैंक निफ्टी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,611.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज के कारोबार में फार्मा, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शेयर बाजार पर दबाव बना रहे हैं। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.08 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

हालांकि आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल और रियल्टी शेयरों से बाजार को सहारा मिल रहा है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.52 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.10 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.69 और मेटल इंडेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहे है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 62 अंक यानि 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 37,180 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक यानि 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 11170 के आसपास कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें