टाइटन, मैक्रोटेक डेवलपर्स और जेबी केमिकल्स पर ब्रोकरेजेज से जानें कैसे कमाएं मुनाफा

Titan ने Q2 में ज्वेलरी के 105 नए स्टोर खोले है। Helios के 14 और Fastrack के 2 स्टोर शुरू किए गये। जबकि Q2 में कंपनी ने Titan Eye+ के 36 नए स्टोर लॉन्च किये

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
CREDIT SUISSE ने JB CHEMICALS पर राय देते हुए इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,300 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाइटन कंपनी (TITAN) के सालाना आधार पर Q2 अपडेट के मुताबिक Q2 में कंपनी ज्वेलरी के 105 नए स्टोर खोले है। Tanishq के 8, Mia के 16 और Zoya का 1 स्टोर खोला है। कंपनी की घड़ी और वियरेबल्स में 20% की ग्रोथ रही। Q2 में Titan & Fastrack की स्मॉर्ट वॉच लॉन्च की है। Q2 में Titan World के 7 नए स्टोर खोले गये हैं। Helios के 14 और Fastrack के 2 स्टोर शुरू किए गये। Titan Eye+ केयर में 7% की ग्रोथ रही जबकि Q2 में कंपनी ने Titan Eye+ के 36 नए स्टोर लॉन्च किए।

    MORGAN STANLEY की TITAN पर राय

    MORGAN STANLEY ने TITAN पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,902 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर Q2 का ट्रेंड मजबूत, ज्वेलरी सेगमेंट में 18% ग्रोथ देखने को मिली।

    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नायका और अन्य स्टॉक्स


    JEFFERIES की MACROTECH DEVELOPERS पर राय

    JEFFERIES ने MACROTECH DEVELOPERS पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,420 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 प्री-सेल्स अनुमान 5% बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये किया। ब्रोकरेज के मानना है कि ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद कीमत लोगों की पहुंच में हैं। कलेक्शन में सुधार से H2 में कर्ज घटाने की रफ्तार बढ़ेगी।

    CREDIT SUISSE की JB CHEMICALS पर राय

    CREDIT SUISSE ने JB CHEMICALS पर राय देते हुए इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की मध्यम अवधि में 15% CAGR रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस रहा है। मध्यम अवधि में सालाना 18-20% EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस रहा। भारत और CDMO का रेवेन्यू में योगदान बढ़ रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।