कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 8 नवंबर को बाजार में दबाव दिखा। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आई। सेंसेक्स 55 प्वाइंट गिरकर 79,486 पर बंद हुआ। निफ्टी 51 प्वाइंट गिरकर 24,148 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी, तेल-गैस, PSE शेयरों में बिकवाली नजर आई। केवल IT, FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 355 प्वाइंट गिरकर 51,561 पर बंद हुआ। मिडकैप 757 प्वाइंट गिरकर 56,352 पर बंद हुआ। सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार चीन के पैकेज के इंतजार में दिखा। केवल आईटी सेक्टर में ही खरीदारी देखने को मिली।
