आज की क्लोजिंग होगी बाजार के लिए अहम, अनुज सिंघल से जानें क्या करें ट्रेडर और निवेशक

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में आज एल्गो पॉजिटिव टेक्स्चरहै। क्रूड में गिरावट और IT में कमजोरी बैंक निफ्टी के लिए पॉजिटिव हो सकती है। संभव है कि आज निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी कम गिरे

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 8:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 25,000-25,100 (एक्सपायरी दिन का low, 10 DEMA) पर है ।

आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अमेरिका के ISM आंकड़े कमजोर, लेकिन एक पॉजिटिव संकेत भी है। ISM आंकड़ों से ब्याज दरों में कटौती की पुष्टि के संकेत मिल रहे हैं। ISM आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती बता रहे हैं। हालांकि नैस्डैक नीचे है, लेकिन इसका बड़ा जिम्मेदार Nvidia का शेयर है। अमेरिकी बाजार भी Nvidia की चाल पर निर्भर हो गया है। अनुज ने आगे कहा कि भारतीय बाजार में कई बड़े लीडर्स है, एक पर निर्भर नहीं। आज की क्लोजिंग काफी अहम है। अगर दिन के ऊपरी शिखर पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव देखने को मिलेगा।

ग्लोबल कोहराम: चेतावनी या मौका?

CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने सोमवार को मुनाफा बांधा है। 1000 प्वाइंट की तेजी के बाद सोमवार को मुनाफावसूली का नजरिया लिया। अब कैश तैयार रखिये, मौका मिलने वाला है। 10 और 20 DEMA के जितने पास खरीदेंगे, उतना बढ़िया है। 25,028 पर और 20 DEMA 24,861 पर है। बड़ा सवाल है कि क्या इस बार फिर हम कम गिरेंगे और ज्यादा चलेंगे?अमेरिका में बड़ी गिरावट, नैस्डैक शेयर ज्यादा फिसले। अमेरिका में फिर मंदी का खतरा, लेकिन वहां भी शायद यह एक मौका है। ब्रेट क्रूड का $73/bbl तक फिसलना भारतीय बाजारों के लिए बड़ा पॉजिटिव रहा। कच्चे माल के तौर पर क्रूड के इस्तेमाल वाली कंपनियों पर फोकस करें। इंडिगो, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, HUL, OMCs में तेजी संभव है।


क्या करें ट्रेडर?

बाजार पर आज की रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि आज ट्रेडर स्क्रीन पर नजर रखें और लॉन्ग के मौके को ना चूकें। 10 DEMA के करीब खरीदें, 20 DEMA का SL रखें। पोजिशनल नजरिये से 25,000-25,100 करीब खरीदारी सबसे बेहतर होगा। अगर मौका मिले तो 24,800-24,900 जोन में लॉन्ग बढ़ाएं। अनुज ने आगे कहा कि अगर पोजिशनल नजरिया है तो थोड़े MTM घाटे के लिए तैयार रहें। अगर आप इंट्राडे ट्रेडर हैं तो किसी भी ट्रेड से पहले थोड़ी स्थिरता का इंतजार करें। सिर्फ आज के लिए IT जैसे ग्लोबल शेयरों में बड़ी पोजिशन लेने से बचें। आज के लिए FMCG, फार्मा और OMCs/एविएशन पर फोकस करें।

क्या करें निवेशक?

अनुज सिंघल ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि निवेशकों के लिए डरना मना है। हर गिरावट में IT शेयर खरीदें। हर गिरावट में निफ्टी ETF खरीदें। हालांकि ऊंचे वैल्युएशन वाले शेयरों से दूर रहें।

निफ्टी के लिए रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 25,000-25,100 (एक्सपायरी दिन का low, 10 DEMA) पर है । बड़ा सपोर्ट : 24,850-24,900 (20 DEMA) पर है। 10 DEMA के करीब खरीदारी की कोशिश करें और 20 DEMA का स्टॉपलॉस रखें। इंट्राडे ट्रेडर्स को दिन में आज 3-4 स्विंग मिल सकते हैं। पहली गिरावट में खरीदारी आएगी, दूसरी गिरावट बड़ी हो सकती है। इंट्राडे ट्रेडर्स हर स्विंग में 60-80 प्वाइंट पर मुनाफा लेने के लिए तैयार रहें। पोजिशनल नजरिये के लिए 24,800-25,100 दोबारा एंट्री का बेहतरीन जोन है। फिलहाल कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं, स्क्रीन पर कनफर्म होने का इंतजार करेंगे।

बैंक निफ्टी पर राय

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में आज एल्गो पॉजिटिव टेक्स्चरहै। क्रूड में गिरावट और IT में कमजोरी बैंक निफ्टी के लिए पॉजिटिव हो सकती है। संभव है कि आज निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी कम गिरे। बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 51,300-51,400 (ऑप्शंस डेटा ) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,100-51,200 (10 और 20 DEMA)पर है। अगर बैंक निफ्टी 51,200-51,300 होल्ड करें तो 51,100 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। बैंक निफ्टी को अभी सिर्फ इंट्राडे के लिए खरीदें। अगर बैंक निफ्टी ऊंचाई पर बंद होता है तो पोजिशनल तौर पर कैरी करें।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।