आज एक पीएसयू और प्राइवेट बैंक के शेयर में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें स्टॉक्स के नाम

GAIL के शेयर पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी गैस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई। उन्होंने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 5-7% का उछाल देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 4:17 PM
ICICI Bank पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स के मुताबिक इसमें लक्ष्य के रूप में 1025-1030 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में रिकॉर्ड तेजी का जश्न देखने को मिला। IT शेयरों के दम पर निफ्टी और सेंसेक्स ने नया शिखर बनाया। निफ्टी बैंक में 400 अंकों की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वहीं मिडकैप शेयरों में भी रौनक नजर आई है। ENAM होल्डिंग्स के मनीष चोखानी ने कहा-बाजार की तेजी को बैंकिंग, मेटल और RIL लीड करेंगे। ANAND RATHI GROUP के आनंद राठी बोले अगले 10 साल तेजी से भारतीय इकोनॉमी आगे बढ़ेगी। TCS और इंफोसिस के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने पूरे IT सेक्टर में जोश भर दिया। निफ्टी IT इंडेक्स 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। इंफोसिस का शेयर 7% से ज्यादा उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। वायदा के सभी टॉप 10 गेनर्स IT सेक्टर से ही दिखाई दिये। बाजार को अब विप्रो और HCL टेक के नतीजों का इंतजार है। इस बीच आज बाजार में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने गेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

    GAIL

    डीलर्स ने पहले शेयर के रूप में गेल के शेयर पर दांव लगाया। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी गैस कंपनी गेल के शेयर में खरीदारी करवाई। उन्होंने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 5-7% का उछाल देखने को मिल सकता है। आज HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।

    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Persistent Systems का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा


    ICICI Bank

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक में दांव लगाया। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें लक्ष्य के रूप में 1025-1030 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। FIIs ने शेयर में आज बिकवाली की है जबकि DIIs ने शेयर में खरीदारी की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।