सेंसेक्स फिलहाल 845 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 246 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। आज इंफोसिस कोफोर्ज, ओरैकल फाइनेंस, टेक महिंद्रा एमफैसिस में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, परसिस्टेंस सिस्टम्स, इंडिया सीमेंटस् और पोलीकैब के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। निफ्टी में इंफोसिस, विप्रो, ओएनजीसी, पीटीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में इफोसिस, कोफोर्ज, एमफैसिस, ओरैकल और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21750 और 21800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21600, 21550 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 47900 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47500, 47400 और 47300 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Canara Bank Future : खरीदें - 462 रुपये, टारगेट - 475/480 रुपये, स्टॉपलॉस - 450 रुपये
Tata Consumer Products Future : खरीदें - 1136 रुपये, टारगेट - 1180 रुपये, स्टॉपलॉस - 1111 रुपये
ONGC Future : खरीदें - 220 रुपये, टारगेट - 225 से 230 रुपये, स्टॉपलॉस - 215 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Persistent Systems
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Persistent Systems पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Persistent Systems की जनवरी की एक्सपायरी वाली 7600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 255 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 180 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)